दुनिया

Benjamin Netanyahu ने दिया बड़ा बयान…गाजा में हमास को खत्म करने के अंतिम चरण में पहुंचा इजरायल

Israel Hamas War: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का बड़ा बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि वो गाजा पट्टी में हमास को खत्म करने के अंतिम चरण में पहुंच गए हैं.

बता दें कि एक दिन पहले ही नेतन्याहू ने गाजा डिवीजन का दौरा किया था और रक्षा मंत्री योआव गैलेंट और सेना के वरिष्ठ कमांड के साथ एक सुरक्षा बैठक की थी, जिसमें उन्होंने अनुमान लगाया था कि लड़ाई अब अंतिम दौर में पहुंच गई है. इसी के साथ ही बैठक में रफा में हमास पर सैन्य दबाव जारी रखने पर जोर दिया गया.

ये भी पढ़ें-दक्षिण कोरिया, अमेरिका और जापान के संयुक्त सैन्य अभ्यास से बौखलाए किम जोंग उन ने की बड़ी कार्रवाई, उत्तर कोरिया ने दागे दो बैलिस्टिक मिसाइल

सोमवार को हुई थी बैठक

सिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को इजरायल के राष्ट्रीय सुरक्षा कॉलेज के कैडेटों के साथ एक बैठक हुई, जिसमें उन्होंने कहा, “हम हमास को खत्म करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं.” बता दें कि नेतन्याहू ने एक दिन पहले गाजा डिवीजन का दौरा किया था और रक्षा मंत्री योआव गैलेंट और सेना के वरिष्ठ कमांड के साथ एक सुरक्षा बैठक की जिसमें उन्होंने अनुमान लगाया कि लड़ाई अब अंतिम दौर में पहुंच गई है. बैठक में रफा में हमास पर सैन्य दबाव जारी रखने पर जोर दिया गया.

सेना जल्द ही दक्षिणी गाजा शहर में कर सकती है हमला

सिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट की मानें तो सोमवार को इजरायली रक्षा बलों ने पूर्वी खान यूनिस से नागरिकों को बड़े पैमाने पर निकालने का आदेश दिया है. इससे माना जा रहा है कि सेना जल्द ही दक्षिणी गाजा शहर में अपने हमले फिर से शुरू कर सकती है. इस इलाके में हमास के सशस्त्र बल संगठित होकर इजरायल से लड़ रहे हैं. गौरतलब है कि अप्रैल की शुरुआत में इजरायल ने खान यूनिस में बड़े पैमाने पर हमला किया था और उसके बाद अपने अधिकांश बलों को वापस बुला लिया था.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

EaseMyTrip यूजर्स के लिए बड़ी सुविधा, Apple Pay से अब तेजी से होगा पेमेंट

EaseMyTrip भारत में Apple Pay का लॉन्च पार्टनर बना है. जानिए Apple Pay से ट्रैवल…

4 minutes ago

भारतीय पत्रकारिता महोत्सव में शामिल होंगे भारत एक्सप्रेस के सीएमडी उपेंद्र राय, मीडिया के भविष्य पर रखेंगे विचार

इंदौर में आयोजित भारतीय पत्रकारिता महोत्सव सीजन-18 में भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय शामिल…

22 minutes ago

व्यतीपात योग में पितृ पक्ष की सप्तमी श्राद्ध, जानें आज के पंचांग की खास बातें

Pitru Paksha Panchang: 2 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी…

3 hours ago