देश

प्रधानमंत्री मोदी 10 अगस्त को करेंगे बेंगलुरु मेट्रो येलो लाइन का उद्घाटन, मेट्रो फेज-3 की रखेंगे आधारशिला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 अगस्त 2025 को बेंगलुरु को एक बड़ी सौगात देने जा रहे हैं. इस दिन वह न सिर्फ लंबे समय से प्रतीक्षित येलो लाइन मेट्रो का उद्घाटन करेंगे, बल्कि बेंगलुरु मेट्रो के फेज-3 का शिलान्यास भी करेंगे. बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या ने पीएम मोदी के इस दौरे को बेंगलुरु साउथ के लिए ऐतिहासिक क्षण बताया है.

तेजस्वी सूर्या ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का 10 अगस्त को बेंगलुरु दौरा बेंगलुरु दक्षिण के लिए एक ऐतिहासिक क्षण होगा. इस दौरे के दौरान वे लंबे समय से प्रतीक्षित येलो लाइन मेट्रो सेवा का उद्घाटन करेंगे, साथ ही मेट्रो फेज 3 की आधारशिला भी रखेंगे, एक ऐसी परियोजना जिसे उनके तीसरे कार्यकाल के पहले 100 दिनों के भीतर कैबिनेट की मंजूरी मिल गई थी.”

भाजपा सांसद ने बताया कि इन दोनों परियोजनाओं से बेंगलुरु साउथ के लगभग 25 लाख लोगों को सीधा लाभ मिलेगा. सिर्फ इस क्षेत्र के लिए समर्पित लगभग 20 हजार करोड़ रुपए लागत के मेट्रो बुनियादी ढांचे के साथ, हम बेंगलुरु दक्षिण के सार्वजनिक परिवहन बुनियादी ढांचे पर उनके निरंतर ध्यान, स्नेह और प्रतिबद्धता के लिए प्रधानमंत्री मोदी के अत्यंत आभारी हैं.”

ये भी पढ़ें: UP News: CM योगी ने आज पुलिस विभाग के लिए चयनित कर्मियों को सौंपा नियुक्ति पत्र, जानें किन पदों पर हुई भर्ती

सिल्क बोर्ड जाम की समस्या का समाधान होगा

येलो लाइन मेट्रो के बारे में तेजस्वी सूर्या ने बताया कि यह लाइन लगभग 8 लाख यात्रियों को सेवा प्रदान करेगी और इससे सिल्क बोर्ड जाम (बेंगलुरु का व्यस्त चौराहा ) की समस्या का समाधान होगा. यातायात की भीड़भाड़ कम करने के लिए सार्वजनिक परिवहन ही एकमात्र विकल्प है.

इससे पहले, शनिवार को केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेंगलुरु दौरे की जानकारी दी. मनोहर लाल के कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “यह घोषणा करते हुए प्रसन्नता हो रही है कि भारत के प्रधानमंत्री ने 10 अगस्त को 5,056.99 करोड़ रुपए की लागत से 16 स्टेशनों के साथ आरवी रोड से बोम्मासंद्रा तक बेंगलुरु मेट्रो की 19.15 किलोमीटर लंबी येलो लाइन का उद्घाटन करने और 15,611 करोड़ रुपये की लागत से बेंगलुरु चरण-3 की 44.65 किलोमीटर लंबी लाइन की आधारशिला रखने पर सहमति व्यक्त की है.”

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

3 hours ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

5 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

5 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

5 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

6 hours ago