देश

पीएम मोदी आज लखनऊ में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी-4 का उद्घाटन करेंगे, प्रदेश को देंगे 10 लाख करोड़ की सौगात

Ground Breaking Ceremony-4 Lucknow: पीएम नरेंद्र मोदी आज लखनऊ में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के चैथे संस्करण का उद्घाटन करेंगे. इस कार्यक्रम का आयोजन 19 से 21 फरवरी तक किया जाएगा. इस दौरान पीएम मोदी 10 लाख करोड़ से ज्यादा की 14 हजार विकास परियोजनाओं को शिलान्यास करेंगे. इससे प्रदेश के 33 लाख से अधिक युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे. इस कार्यक्रम में देश के उद्योगपति, राजदूत और 3500 से अधिक निवेशक इस कार्यक्रम में शामिल होंगे.

सीएम योगी ने शनिवार को आयोजन स्थल इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान पहुंचकर ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी की तैयारियों का जायजा लिया. इसके अलावा सीएम ने मुख्य हाॅल और वहां बने मंच का निरीक्षण किया. जानकारी के अनुसार इस समारोह में दुनियाभर के 3 हजार से अधिक प्रतिभागी हिस्सा लेंगे.

पर्यटन की दृष्टि से यूपी में अयोध्या, काशी और मथुरा शीर्ष पर हैं. खासतौर पर अयोध्या में पर्यटन के नक्शे पर एक नई आकृति बनकर उभरे हैं. वहीं मथुरा पर भी निवेशकों की नजर है. पर्यटन विभाग ने समारोह के लिए 34 हजार 200 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव तैयार किए हैं. सबसे ज्यादा निवेश वाराणसी में 6 हजार करोड़ रुपए से अधिक का है. वहीं वाराणसी में भी कुल 35 प्रोजेक्ट हैं. इसी तरह अयोध्या में 4 हजार करोड़ से अधिक का निवेश है. वहीं अयोध्या में कुल 146 प्रोजेक्ट शामिल हैं. जानकारी के अनुसार सबसे अधिक निवेश होटल उद्योग से जुड़ा है. वहीं मथुरा में 3500 करोड़ से अधिक के प्रोजेक्ट हैं.

ये भी पढ़ेंः PM Modi In Sambhal: पीएम मोदी आज करेंगे श्री कल्कि धाम का शिलान्यास, जानें, मिनट-टू-मिनट का कार्यक्रम

इन विभागों की परियोजनाओं का होगा शिलान्यास

आवास 56,885 746
पर्यटन 31,179 790
यूपीसीडा 1,42,219 3160
नोएडा 72,488 292
उद्यान 60,358 1,045
अतिरिक्त ऊर्जा स्त्रोत 1,24,164 177
ऊर्जा 59,973
उच्च शिक्षा 53,331 43
एमएसएमई 45,303 2,948
यूपीडा 45,148 280
आईटी 61,998 60

ये भी पढ़ेंः केंद्र ने किसानों को दालों-नकदी फसलों पर दिया MSP का प्रस्ताव, पंधेर बोले- 2 दिन में चर्चा कर लेंगे निर्णय

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

फिल्मी सितारों की दिवाली: कहीं रोशनी, कहीं रौनक, कहीं परिवार के साथ खुशियों का जश्न

Bollywood Celebrities Diwali: बॉलीवुड सितारों की दिवाली में परिवार, परंपरा, पूजा और ग्लैमर का खूबसूरत…

6 hours ago

ममता बनर्जी को दिल्ली पुलिस का नोटिस, 2013 के संसद मार्ग मामले में गवाह के तौर पर मांगा बयान; बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Mamata Banerjee Parliament Street Case: दिल्ली पुलिस ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी…

7 hours ago

चीन ने पाकिस्तान को दिया धोखा? 316 अरब डॉलर की तरबेला बांध परियोजना टूटी

Tarbela Dam Accident: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा स्थित तरबेला 5वें विस्तार जलविद्युत परियोजना में निर्माण…

7 hours ago

ईरान ने ट्रंप को सुना दिया साफ-साफ, पहले शर्तें पूरी करो, फिर होगी टेबल पर बात

Iran US Negotiations: ईरान ने साफ कर दिया है कि वह अमेरिका के साथ किसी…

8 hours ago

अमेरिकी चुनाव पर ट्रंप का बड़ा सवाल, वोटिंग मशीनों को लेकर क्या बोले?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में चुनाव की पारदर्शिता पर सवाल…

8 hours ago

कैंसर मरीजों को बड़ी राहत, 137 एंटी-कैंसर दवाओं के दाम घटे, 96.45% तक सस्ती हुईं दवाएं

कैंसर के इलाज को सस्ता बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए सरकार ने…

9 hours ago