PM Modi in Bengal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पश्चिम बंगाल में 15, 000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे. साथ ही बंगाल के नादिया जिले के कृष्णा नगर में एक जनसभा को संबोधितत भी करेंगे. परियोजनाएं रेल, बिजली और सड़क योजना से जुड़ी हुई हैं. जिनका मकसद राज्य में परिवहन व्यवस्था में सुधार करना और ऊर्जा के क्षेत्र में मजबूती प्रदान करना है. बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी अपने दो दिवसीय दौरे पर 1 मार्च को ही पंश्चिम बंगाल पहुंचे थे.
बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा कि पीएम मोदी का अगला दौरा 6 मार्च को होना है. इस कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली जा सकते हैं. साथ ही वहां यौन उत्पीड़न की शिकार महिलाओं से मुलाकात कर सकते हैं. इससे पहले बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पीएम मोदी से मुलाकात की. जिसके बाद उन्होंने कहा कि उनके प्रोटोकॉल के तहत शिष्टाचार मुलाकात थी. जिसमें किसी भी राजनीतिक विषयों पर चर्चा नहीं हुई.
शुक्रवार को पीएम मोदी ने बंगाल के आरामबाग में कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उन्हें दुश्मन नंबर-1 मानती हैं. इसके अलावा मोदी ने संदेशखाली की चर्चा करते हुए कहा- “बंगाल की जनता दीदी से पूछ रही है-‘उनके लिए कुल लोगों के वोट आपके लिए संदेशखाली की पीड़ित महिलाओं से भी ज्यादा हो गया. आपको शर्म आनी चाहिए.” प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि हमारे नेताओं ने लाठियां खाईं हैं, मुसीबतें झेली हैं. तब जाकर बंगाल पुलिस को आपकी ताकत के सामने झुकना पड़ा. जिसके बाद आरोपी शेख शाहजहां की गिरफ्तारी हुई.
यह भी पढ़ें: गौतम गंभीर का राजनीति से मोहभंग, जेपी नड्डा से राजनीति छोड़ने की पेशकश की, बोले- क्रिकेट पर फोकस करना चाहता हूं
यह भी पढ़ें: धनबाद मेडिकल काॅलेज में आग, नवजात की मौत! अफरा-तफरी के बीच 8 बच्चे भी लापता
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…