Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

गौतम गंभीर का राजनीति से मोहभंग, जेपी नड्डा से राजनीति छोड़ने की पेशकश की, बोले- क्रिकेट पर फोकस करना चाहता हूं

Gautam Gambhir Quit Politics: पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद अब राजनीति से ध्यान हटाकर क्रिकेट में ध्यान बढ़ाना चाहते हैं. इसके लिए उन्होंने जेपी नड्डा से पार्टी छोड़ने की पेशकश की.

Gautam Gambhir Quit Politics

पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद गौतम गंभीर.

Gautam Gambhir Quit Politics: पूर्वी दिल्ली से भाजपा के वर्तमान सांसद और पूर्व किक्रेटर गौतम गंभीर राजनीति छोड़ सकते हैं. उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि मैंने माननीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से अनुरोध किया है कि वो मुझे राजनीति कत्र्तव्यों से मुक्त करें ताकि मैं क्रिकेट पर फोकस कर संकू. इसके साथ ही उन्होंने पीएम मोदी को धन्यवाद दिया. वहीं गृहमंत्री अमित शाह को टैग करते हुए लिखा कि मुझे लोगों की सेवा करने का अवसर देने के लिए धन्यवाद.

बता दें कि गौतम गंभीर फिलहाल पूर्वी दिल्ली से भाजपा के सांसद हैं. वहीं गंभीर टी-20 विश्व कप 2007 औ 2011 की विश्व विजेता टीम के सदस्य रह चुके हैं. दोनों ही टूर्नामेंट्स में गंभीर ने अंतिम मुकाबलों में मैच विजेजा पारियां खेलीं. उन्होंने 2007 टी-20 विश्व कप में 75 रन बनाए थे. वहीं 2011 विश्व कप में 91 रन बनाए. गंभीर फिलहाल लखनऊ सुपरजायंट्स के मेंटर भी हैं. इससे पहले कोलकाता नाइटराइडर्स को 2 बार चैपिंयन बना चुके हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital