पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद गौतम गंभीर.
Gautam Gambhir Quit Politics: पूर्वी दिल्ली से भाजपा के वर्तमान सांसद और पूर्व किक्रेटर गौतम गंभीर राजनीति छोड़ सकते हैं. उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि मैंने माननीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से अनुरोध किया है कि वो मुझे राजनीति कत्र्तव्यों से मुक्त करें ताकि मैं क्रिकेट पर फोकस कर संकू. इसके साथ ही उन्होंने पीएम मोदी को धन्यवाद दिया. वहीं गृहमंत्री अमित शाह को टैग करते हुए लिखा कि मुझे लोगों की सेवा करने का अवसर देने के लिए धन्यवाद.
बता दें कि गौतम गंभीर फिलहाल पूर्वी दिल्ली से भाजपा के सांसद हैं. वहीं गंभीर टी-20 विश्व कप 2007 औ 2011 की विश्व विजेता टीम के सदस्य रह चुके हैं. दोनों ही टूर्नामेंट्स में गंभीर ने अंतिम मुकाबलों में मैच विजेजा पारियां खेलीं. उन्होंने 2007 टी-20 विश्व कप में 75 रन बनाए थे. वहीं 2011 विश्व कप में 91 रन बनाए. गंभीर फिलहाल लखनऊ सुपरजायंट्स के मेंटर भी हैं. इससे पहले कोलकाता नाइटराइडर्स को 2 बार चैपिंयन बना चुके हैं.
Pakistani Citizen Held in Arnia Sector Jammu: जम्मू के अरनिया सेक्टर में BSF ने 20…
Pakistani Citizen Detained: जम्मू के अरनिया इलाके के सई क्षेत्र में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के…
बिहार में कच्ची दरगाह-बिदुपुर छह लेन पुल के नामकरण को लेकर पिछले कुछ दिनों से…
गोरखपुर में हुए रोड शो का बताकर वायरल किया जा रहा अखिलेश यादव का वीडियो…
Delhi High Court: जस्टिस मनोज ओहरी की सिंगल बेंच ने कहा कि प्रबंधन जन्मतिथि और…
Indian Railways Mobile Phone Rules: भारतीय रेलवे ने ट्रेन में तेज आवाज में फोन पर…