देश

धनबाद मेडिकल काॅलेज में आग, नवजात की मौत! अफरा-तफरी के बीच 8 बच्चे भी लापता

Fire broke out in Dhanbad Medical College: धनबाद के मेडिकल काॅलेज में शुक्रवार रात आग लग गई. जानकारी के अनुसार आग डायलिसिस सेंटर में लगी. आग के कारण पूरे वार्ड में धुआं भर गया. इससे वार्ड में भर्ती एक नवजात की मौत हो गई. हालांकि मेडिकल काॅलेज प्रशासन ने इसकी पुष्टि नहीं की है.

आग लगने के बाद धीरे-धीरे धुआं गाईनी, मेल मेडिसिन, आई एंड ईएनटी और दूसरे विभागों में भर गया. ऐसे में मेेडिकल काॅलेज में अफरा-तफरी मच गई. इसके बाद मरीज और कर्मचारी इधर-उधर भागने लगे. जानकारी के अनुसार तीमारदारों ने मरीजों को ग्रिल तोड़कर बाहर निकाला. इस बीच एनआईसीयू में एसएनसीयू वार्ड में भर्ती 8 बच्चे लापता बताए जा रहे हैं. फिलहाल अस्पताल प्रबंधन बच्चों की तलाश में जुटा है.

14 बच्चों का पता चला, 8 अभी भी लापता

डायलिसिस यूनिट में आग लगने के बाद दूसरे फ्लोर में स्थित एनआईसीयू और एसआईसीयू में धुआं भर गया. हादसे से एक घंटे पहले ही एक नवजात को भर्ती कराया गया था. ऐसे में धुआं भरने की वजह से नवजात की मौत हो गई. हालांकि इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है. जानकारी के अनुसार एनआईसीयू और एसआईसीयू में 22 बच्चे भर्तीे थे. आग लगने क बाद परिजन आनन-फानन में सबको लेकर भागे. आग बुझाने के बाद बच्चों की खोजबीन शुरु हुई. इसमें से 14 बच्चों के बारे में पता चल गया है.

ये भी पढ़ेंः Bengaluru Rameshwaram Cafe Blast: पुलिस ने युवक की पहचान की, आरोपी बस से उतरा, इडली ली और डस्टबिन के पास रखा बैग

आग लगने के बाद सरायढेला थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और अस्पताल कर्मियों के साथ मिलकर मरीज और उनके परिजनों को बाहर निकाला. आग लगने के 2 घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका. शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शाॅर्ट सर्किट बताया जा रहा है. धुआं भरने के बाद आई और ईएनटी वार्डों के मरीज अंदर ही फंस गए. इसके बाद वार्डों की ग्रिल तोड़कर मरीजों को बाहर निकाला गया. वहीं अस्पताल के प्रभारी ज्योति रंजन प्रसाद ने बताया कि सभी प्रभावित वार्डों से मरीजों को बाहर निकाल लिया गया है.

ये भी पढ़ेंः कांग्रेस ने पोस्ट किया नितिन गडकरी का एडिटेड Video, केंद्रीय मंत्री ने खड़गे-जयराम को नोटिस भेज माफी मांगने को कहा

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

4 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

4 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

5 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

5 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

6 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

6 hours ago