Hanuman Janmotsav 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि को देशभर में हनुमान जयंती (जन्मोत्सव) का पावन पर्व पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है. सुबह से ही देश के तमाम छोटे-बड़े मंदिरों में सुंदरकांड, हनुमान चालीसा के पाठ और विशेष अनुष्ठानों का दौर जारी है. इस शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों को हनुमान जन्मोत्सव की अनंत शुभकामनाएं दी हैं. राष्ट्र के विकास और सांस्कृतिक नवजागरण को हमेशा प्राथमिकता देने वाले पीएम मोदी ने कामना की है कि महाबली की कृपा से भारत का सामर्थ्य और अधिक बढ़े.
पीएम मोदी ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर पोस्ट कर संकटमोचन हनुमान जी की महिमा का बखान किया. उन्होंने देशवासियों को बधाई देते हुए लिखा, “भगवान हनुमान जी भक्ति, शक्ति और अटूट समर्पण के अद्वितीय प्रतीक हैं. महाबली की कृपा से उनके सभी भक्तों में साहस और सकारात्मकता का संचार हो. इसके साथ ही, प्रधानमंत्री ने श्री हनुमान की स्तुति करते हुए एक अत्यंत पवित्र ‘संस्कृत सुभाषितम्’ भी शेयर किया
“मनोजवं मारुततुल्यवेगं जितेन्द्रियं बुद्धिमतां वरिष्ठम्. वातात्मजं वानरयूथमुख्यं श्रीरामदूतं शिरसा नमामि॥”
(अर्थात: मैं श्रीराम के दूत हनुमानजी की शरण में शीश झुकाता हूं. वे मन के समान तीव्रगामी और वायु के समान वेगवान हैं. वे जितेंद्रिय, बुद्धिमानों में अग्रगण्य, पवनपुत्र और वानर सेना के नायक हैं.)
ये भी पढ़ें: पीएम मोदी आज करेंगे ‘साधना सप्ताह 2026’ का शुभारंभ, नौकरशाहों को मिलेगा ‘मिशन कर्मयोगी’ का नया मंत्र
प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी आध्यात्मिक यात्राओं की स्मृतियों को ताजा करते हुए एक अन्य पोस्ट में प्रयागराज (संगम तट) के प्रसिद्ध ‘लेटे हुए हनुमान जी’ के मंदिर में दर्शन-पूजन करते हुए अपनी एक पुरानी तस्वीर भी साझा की. इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, “सभी देशवासियों को हनुमान जन्मोत्सव की अनंत शुभकामनाएं. यह पावन अवसर हर किसी के जीवन में नई ऊर्जा और स्फूर्ति लेकर आए. मेरी कामना है कि पवनपुत्र हनुमान जी सभी को बल, बुद्धि और विद्या का भरपूर आशीर्वाद दें, जिससे देश का सामर्थ्य और बढ़े. जय बजरंगबली.”
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…
चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…
गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…
भारतीय वायुसेना को नया चीफ मिल गया है. एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने CAS के…