देश

दीदी के ‘गढ़’ में आज दहाड़ेंगे अमित शाह! सुवेंदु अधिकारी के नामांकन से BJP देगी बंगाल को सबसे बड़ा संदेश

West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का सबसे हाई-प्रोफाइल और दिलचस्प मुकाबला अब कोलकाता के भवानीपुर में आकार ले चुका है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के अभेद्य दुर्ग माने जाने वाले इस विधानसभा क्षेत्र में आज (गुरुवार) सत्ता का सबसे बड़ा ‘शक्ति प्रदर्शन’ होने जा रहा है. आज सिर्फ एक विधानसभा सीट की लड़ाई नहीं लड़ी जा रही, बल्कि बंगाल के सिंहासन का पूरा ट्रेलर दिखने वाला है, क्योंकि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज खुद भाजपा प्रत्याशी सुवेंदु अधिकारी के नामांकन में शामिल होने के लिए भवानीपुर की सड़कों पर उतर रहे हैं.

ममता के ‘अभेद्य किले’ में शाह का मेगा रोड शो

सुवेंदु अधिकारी के नामांकन को एतिहासिक बनाने के लिए अमित शाह बुधवार रात ही कोलकाता पहुंच चुके हैं. आज भवानीपुर की गलियों में अमित शाह का भव्य रोड शो आयोजित किया जाएगा, जिसके बाद वह सुवेंदु अधिकारी का नामांकन दाखिल करवाएंगे. दीदी के घर (दक्षिण कोलकाता) में अमित शाह की यह सीधी मौजूदगी तृणमूल कांग्रेस (TMC) के उस प्रभाव को खुली चुनौती है, जहां दशकों से ममता बनर्जी का सिक्का चलता आया है.

क्या सुवेंदु अधिकारी ही हैं CM फेस?

राजनीतिक इतिहास गवाह है कि आमतौर पर भाजपा सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ती है और अमित शाह जैसे शीर्ष नेता का किसी एक प्रत्याशी के नामांकन में व्यक्तिगत रूप से शामिल होना एक ‘दुर्लभ’ घटना है. आज अमित शाह का भवानीपुर की सड़कों पर सुवेंदु अधिकारी के साथ चलना एक बड़ा राजनीतिक संदेश दे रहा है.

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने इस कदम से सुवेंदु को राज्य के सबसे कद्दावर नेता के रूप में मान्यता दे दी है. नंदीग्राम के ‘भूमिपुत्र’ को अब भवानीपुर से भी चुनाव लड़ाने की अनुमति देना और सुकांत मजूमदार जैसे दिग्गजों का वहां मौजूद होना यह साबित करता है कि सुवेंदु अब सिर्फ एक उम्मीदवार नहीं, बल्कि बंगाल में भाजपा का सबसे ‘बड़ा चेहरा’ बन चुके हैं.

‘ममता बनाम सुवेंदु’ का शंखनाद

आज के इस शक्ति प्रदर्शन पर दोनों खेमों में वार-पलटवार भी तेज हो गया है. एक तरफ जहां TMC इसे भाजपा का ‘डर’ बता रही है; पार्टी की राज्यसभा सदस्य डोला सेन का दावा है कि बंगाल की जनता केवल ‘दीदी’ को जानती है. वहीं, भाजपा इसे बंगाल में ‘परिवर्तन का संकल्प’ करार दे रही है.

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी आज करेंगे ‘साधना सप्ताह 2026’ का शुभारंभ, नौकरशाहों को मिलेगा ‘मिशन कर्मयोगी’ का नया मंत्र

भाजपा की रणनीति बिल्कुल स्पष्ट है वे सुवेंदु अधिकारी के चेहरे को आगे रखकर जनता को यह संदेश देना चाहते हैं कि उनके पास एक ऐसा योद्धा है, जो ममता बनर्जी की आंखों में आंखें डालकर न केवल लड़ सकता है, बल्कि उन्हें उनके ही घर में पटखनी देने का माद्दा भी रखता है.

2026 की सत्ता का ट्रेलर

अगर सुवेंदु अधिकारी दीदी के गढ़ भवानीपुर में कोई बड़ा उलटफेर करने में सफल रहते हैं, तो भाजपा के भीतर उनके मुख्यमंत्री पद की दावेदारी पूरी तरह से निर्विवाद हो जाएगी. आज गुरुवार का यह रोड शो महज एक नामांकन की औपचारिकता नहीं है, बल्कि यह बंगाल में 2026 की सत्ता का असली ट्रेलर है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

8 minutes ago

गुरुग्राम में अमित शाह की रैली से पहले लेजर वैली ग्राउंड पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष-मंत्री; सुरक्षा-यातायात व्यवस्था की समीक्षा की

गुरुग्राम के महाराणा प्रताप स्वर्ण जयंती उद्यान लेजर वैली में 7 अक्टूबर सुबह 10 बजे…

51 minutes ago

गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को ‘सेवा ज्योति यात्रा’, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' आयोजित होगी, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह…

60 minutes ago

‘अब ड्रामा बंद कीजिए…’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर तीखा हमला, पीएम मोदी से सीखने की दी सलाह

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…

1 hour ago