LSG vs DC fight players fans IPL clash: एलएसजी और डीसी के बीच बुधवार को आईपीएल का अहम मुकाबला खेला गया. वैसे मैच तो डीसी यानी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने जीत लिया, लेकिन इस बीच दोनों टीमों प्लेयर्स से लेकर फैंस तक के बीच जमकर तनातनी देखी गई. सोशल मीडिया पर मैच के दौरान घटित इन दोनों तकरारों के वीडियो जमकर वायरल किए जा रहे हैं.
बता दें कि इसमें से एक वीडियो मैदान पर प्लेयर्स के बीच हॉट टॉक का है, जब मैच के दौरान प्रिंय यादव और ट्रिस्टन स्टब्स आपस में भिड़ गए. वहीं, दूसरा वाक्या मैदान के बाहर यानी स्टेडियम का है जहां दोनों टीमों के फैंस के बीच जमकर लात घूंसे चल गए.
मैच के पांचवें ओवर में उस वक्त माहौल गरमा गया जब अक्षर पटेल के आउट होने के बाद ट्रिस्टन स्टब्स क्रीज पर आए. लखनऊ के गेंदबाज प्रिंस यादव ने अपनी चौथी गेंद फेंकने के बाद स्टब्स की ओर बेहद आक्रामक अंदाज में घूरकर देखा. स्टब्स भी पीछे नहीं हटे और उन्होंने उसी तेवर में प्रिंस को जवाब दिया.
दोनों के बीच शब्दों का आदान-प्रदान भी हुआ, जिसे देखकर अंपायर को बीच-बचाव की स्थिति भांपनी पड़ी. स्टार स्पोर्ट्स ने इस वाकये का वीडियो साझा करते हुए चुटकी ली कि “बड़े-बड़े मैचों में ऐसी छोटी-छोटी बातें होती रहती हैं,” लेकिन फैंस इसे मैदान पर बढ़ते ‘बैड ब्लड’ के रूप में देख रहे हैं.
ये भी पढ़ें: IPL के बाद नहीं मिलेगा आराम! टीम इंडिया की T20I सीरीज का ऐलान, इस टीम के साथ होगा मुकाबला
मैदान के अंदर की तनातनी तो केवल शब्दों तक सीमित थी, लेकिन स्टेडियम के स्टैंड्स में मामला खून-खराबे तक पहुंच गया. मैच के दौरान हुई इस जबरदस्त फाइट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह फैल चुका है.
वीडियो में आप दो लड़कों को लड़ते देख सकते हैं, जिसमें एक का बरस रहा मुक्का रुकने का नाम नहीं ले रहा. उसने घूंसे मार-मारकर सामने वाले लड़के को गिरा दिया. वो उस पर और अटैक करता लेकिन तब तक पुलिस ने आकर उसे रोक लिया.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Jharkhand News: झारखंड में सरकारी अस्पतालों के लिए दवाओं की खरीद की प्रक्रिया एक बार…
SWISS PRESIDENT GUY PARMELIN IN INDIA: स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाई पार्मेलिन के 3 दिवसीय राजकीय…
Madhya Pradesh Sanitation Workers Strike: सालों तक देश में सबसे स्वच्छ शहर का तमगा लिए…
Drishyam 3 Collection Day 3: अजय देवगन और तब्बू स्टारर फिल्म 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन'…
Petrol Diesel Price: मिडिल ईस्ट से तेल सप्लाई बढ़ने और G7 देशों के भंडार जारी…
Gwalior Car Accident: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने…