PM Modi Onam Greetings: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को ओणम त्योहार की शुभकामनाएं दी. ये पर्व मुख्य रूप से केरल में मनाया जाता है. यह फसल उत्सव और मलयालम नव वर्ष का प्रतीक माना जाता है. पीएम मोदी ने अपने एक्स(पूर्व में ट्वीटर) अकाउंट पर संदेश साझा करते हुए इसे शाश्वत विरासत और समृद्ध परंपराओं का प्रतीक बताया.
पीएम मोदी ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि सभी को ओणम की हार्दिक शुभकामनाएं. यह सुंदर त्योहार सभी के लिए नई खुशियाँ, उत्तम स्वास्थ्य और भरपूर समृद्धि लाए. ओणम केरल की शाश्वत विरासत और समृद्ध परंपराओं का प्रतीक है.
पीएम मोदी ने यह भी कहा कि, यह त्योहार एकता, आशा और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक है. यह अवसर हमारे समाज में सद्भाव की भावना को सुदृढ़ करे और प्रकृति के साथ हमारे जुड़ाव को और गहरा करे, यही कामना है.
ओणम केरल का प्रमुख त्योहार है. यह फसल उत्सव और मलयालम नए साल के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है. मान्यताओं के अनुसार ओणम का त्योहार राजा महाबली के धरती पर आगमन की खुशी में केरलवासियों के द्वारा मनाया जाता है.
इस दौरान लोग घरों को फूलों से सजाते हैं और एक दूसरे को पारंपरिक दावतें (ओणम सद्या) देते हैं. इस दिन विभिन्न कार्यक्रम और कथकली नृत्य का आयोजन किया जाता है.
ओणम केरल के सभी धर्मों के लोगों को एकजुट करता है. इसे पूरे केरल में एक सांस्कृतिक उत्सव के रूप में मनाया जाता है.
– भारत एक्सप्रेस
PM Modi On Nana Patekar Death: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर…
Government Jobs: सरकारी नौकरी में केवल जॉब सिक्योरिटी और सैलरी ही नहीं, बल्कि विदेश घूमने…
Google Change Doodle: आज Google ने अपना डूडल चेंज कर दिया है. सर्च इंजन गैलेक्सी…
Free LPG Cylinder: त्योहारों के सीजन में गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए बड़ी…
देश के कई हिस्सों में मानसून की विदाई के बीच मौसम ने फिर करवट ली…
Man Jumps Into Drain: नोएडा मेट्रो के सेक्टर 81 स्टेशन के पास एक शख्स गंदे…