Bharat Express DD Free Dish

“शाश्वत विरासत और समृद्ध परंपरा…”,पीएम मोदी ने देशवासियों को दी ओणम पर्व की शुभकामनाएं

PM Modi Onam Greetings: पीएम मोदी ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि सभी को ओणम की हार्दिक शुभकामनाएं. यह सुंदर त्योहार सभी के लिए नई खुशियाँ, उत्तम स्वास्थ्य और भरपूर समृद्धि लाए. ओणम केरल की शाश्वत विरासत और समृद्ध परंपराओं का प्रतीक है.

PM Modi Onam Greetings

PM Modi Onam Greetings: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को ओणम त्योहार की शुभकामनाएं दी. ये पर्व मुख्य रूप से केरल में मनाया जाता है. यह फसल उत्सव और मलयालम नव वर्ष का प्रतीक माना जाता है. पीएम मोदी ने अपने एक्स(पूर्व में ट्वीटर) अकाउंट पर संदेश साझा करते हुए इसे शाश्वत विरासत और समृद्ध परंपराओं का प्रतीक बताया.

पीएम मोदी ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि सभी को ओणम की हार्दिक शुभकामनाएं. यह सुंदर त्योहार सभी के लिए नई खुशियाँ, उत्तम स्वास्थ्य और भरपूर समृद्धि लाए. ओणम केरल की शाश्वत विरासत और समृद्ध परंपराओं का प्रतीक है.

आशा और गौरव का प्रतीक है ओणम

पीएम मोदी ने यह भी कहा कि, यह त्योहार एकता, आशा और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक है. यह अवसर हमारे समाज में सद्भाव की भावना को सुदृढ़ करे और प्रकृति के साथ हमारे जुड़ाव को और गहरा करे, यही कामना है.

ये भी पढ़ें- सैन्य परेड से नाराज ट्रंप को सता रहा डर! चीन के ये हथियार 1 घंटे से भी कम समय में अमेरिका पहुंच कर सबकुछ कर सकते हैं तबाह

केरल का प्रमुख त्योहार

ओणम केरल का प्रमुख त्योहार है. यह फसल उत्सव और मलयालम नए साल के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है. मान्यताओं के अनुसार ओणम का त्योहार राजा महाबली के धरती पर आगमन की खुशी में केरलवासियों के द्वारा मनाया जाता है.

इस दौरान लोग घरों को फूलों से सजाते हैं और एक दूसरे को पारंपरिक दावतें (ओणम सद्या) देते हैं. इस दिन विभिन्न कार्यक्रम और कथकली नृत्य का आयोजन किया जाता है.
ओणम केरल के सभी धर्मों के लोगों को एकजुट करता है. इसे पूरे केरल में एक सांस्कृतिक उत्सव के रूप में मनाया जाता है.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read