खेल

भारतीय धाविकाओं ने एशियन चैंपियनशिप में जीता रिले में रजत पदक, 2025 वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए किया क्वालीफाई

भारत की महिला 4×100 मीटर रिले टीम ने दक्षिण कोरिया के गुमी में आयोजित 2025 एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए 43.86 सेकंड के समय के साथ रजत पदक अपने नाम किया. इस टीम में श्राबणी नंदा, अभिनया राजराजन, एस.एस. स्नेहा और निथ्या गांधी शामिल थीं. चीन ने 43.28 सेकंड में दौड़ पूरी कर स्वर्ण पदक जीता, जबकि थाईलैंड ने 44.26 सेकंड के साथ कांस्य पदक हासिल किया.

इस उपलब्धि से भारत को न केवल एशियाई स्तर पर पदक मिला, बल्कि इस टीम ने अगले साल टोक्यो में होने वाली वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए भी अपना स्थान पक्का कर लिया है.

एस.एस. स्नेहा की भागीदारी काफी खास

टीम की चार धाविकाओं में से एस.एस. स्नेहा की भागीदारी विशेष उल्लेखनीय है, क्योंकि वे एचआरडीएस इंडिया स्पोर्ट्स अकादमी से जुड़ी हैं. यह अकादमी देश के दूरदराज और वंचित समुदायों की प्रतिभाओं को तराशने और उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है. स्नेहा की इस उपलब्धि के साथ एचआरडीएस अकादमी को अपना पहला अंतरराष्ट्रीय पदक हासिल हुआ है.

‘हमें स्नेहा और पूरी भारतीय रिले टीम पर गर्व’

एचआरडीएस इंडिया के संस्थापक सचिव अजी कृष्णन ने कहा,“यह रजत पदक सिर्फ एक व्यक्तिगत सफलता नहीं है, बल्कि उस व्यवस्था की सफलता है जो प्रतिभा, अनुशासन और अवसर में विश्वास रखती है. हमें स्नेहा और पूरी भारतीय रिले टीम पर गर्व है. गुमी में उनका प्रदर्शन दिखाता है कि भारतीय एथलेटिक्स सही दिशा में आगे बढ़ रहा है.”

स्नेहा का वर्ल्ड चैंपियनशिप में क्वालिफिकेशन

अकादमी की दीर्घकालिक योजना भारत को 2036 ओलंपिक में पदक दिलाने की है और वह जमीनी स्तर पर मजबूत प्रशिक्षण प्रणाली के जरिए युवाओं को सशक्त बना रही है. स्नेहा का वर्ल्ड चैंपियनशिप में क्वालिफिकेशन इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

जैसे-जैसे भारतीय टीम टोक्यो वर्ल्ड चैंपियनशिप की तैयारियों में जुटेगी, गुमी में मिली यह सफलता देशभर के उभरते एथलीटों को प्रेरणा देती रहेगी. एचआरडीएस इंडिया के लिए यह पदक उसके व्यापक मिशन को भी और मजबूती देता है- जहां हर प्रतिभाशाली युवा को सही प्रशिक्षण, संसाधन और मंच देकर विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने का अवसर दिया जाता है.

ये भी पढ़ें: IPL 2025: गुजरात टाइटंस को मुंबई इंडियंस ने 20 रन से हराया….फाइनल के लिए अब पंजाब से होगी भिड़ंत

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

बांग्लादेश में फिर सड़कों पर उतरे लोग, राजधानी ढाका समेत गाजीपुर में क्यों लगाई आग, क्या है वजह?

Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…

39 minutes ago

‘ज्ञानेश कुमार रात में सो नहीं पा रहे होंगे’, महारैली में राहुल गांधी का CEC पर हमला

INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…

1 hour ago

‘मोहब्बत की दुकान में सिर्फ नफरत’, राहुल गांधी की ‘मॉक पार्लियामेंट’ पर बरसे अमित शाह

चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…

2 hours ago

रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: अखिलेश बोले- ‘1.27 करोड़ वोट काटकर हार छुपाना चाहती है बीजेपी’

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…

2 hours ago

INDIA गठबंधन की महारैली से गरमाई सियासत: राहुल गांधी का आरोप- कनॉट प्लेस में जबरन बंद कराई गईं दुकानें

INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…

2 hours ago

उमर अब्दुल्ला-निधि राजदान की शादी से फिर उठा सवाल, अमीर-गरीब के लिए अलग क्यों है समाज का नजरिया?

Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…

2 hours ago