देश

‘अब देश में एक डेमोग्राफी मिशन शुरू किया जा रहा है’, असम में बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को घुसपैठ और जनसांख्यिकी परिवर्तन को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरनाक बताया. उन्होंने असम के दरांग जिले में एक जनसभा के दौरान कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में घुसपैठियों की मदद से जनसांख्यिकी बदलने की साजिश रची जा रही है, जो राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा है. पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘भाजपा की सरकार घुसपैठियों को देश के साधनों और संसाधनों पर कब्जा करने नहीं देगी. भारत के किसानों, नौजवानों और हमारे आदिवासियों का हक हम किसी को छीनने नहीं देंगे. ये घुसपैठिये हमारी माताओं और बहनों के साथ अत्याचार करते हैं और ऐसा हम होने नहीं देंगे. सीमावर्ती क्षेत्रों में घुसपैठियों की मदद से जनसांख्यिकी (डेमोग्राफी) बदलने की साजिश चल रही है. यह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बहुत बड़ा खतरा है.’

घुसपैठियों को हटाने के लिए पूरी तैयारी

उन्होंने कहा, ‘देश में एक डेमोग्राफी मिशन (जनसांख्यिकी मिशन) शुरू किया जा रहा है. भाजपा का उद्देश्य देश को घुसपैठियों से बचाना और उसकी अखंडता को बहाल करना है. मैं उन राजनेताओं को कहना चाहता हूं, अगर वे चुनौती लेकर मैदान में आएंगे तो मैं उनका सीना तानकर सामना करूंगा. मैं भी देखता हूं कि वे घुसपैठियों को बचाने में कितनी ताकत लगाएंगे. हम घुसपैठियों को हटाने में अपना जीवन लगा देंगे, वे सामने आएं और मुकाबला करें. घुसपैठियों को बचाने के लिए निकले लोगों को भुगतना पड़ेगा और उन्हें मेरे ये शब्द जरूर सुनने चाहिए. यह देश उनको माफ नहीं करेगा.’

स्वदेशी अपनाने की अपील

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘असम की विरासत को बचाना और विकास करना, इसके लिए हमें मिलकर काम करना है. हमें असम को ‘विकसित’ भारत का इंजन बनाना है.’ प्रधानमंत्री ने जनता से स्वदेशी उत्पादों को अपनाने की अपील की. उन्होंने कहा, ”मैं आपसे वादा मांगता हूं कि अब जो भी खरीदेंगे, वह ‘स्वदेशी’ होगा. मेरे लिए स्वदेशी की परिभाषा सरल है. कंपनी दुनिया के किसी भी कोने से हो, लेकिन मेहनत मेरे देश के युवा सैनिकों की होनी चाहिए. जो भारत में बनेगा, उसमें मेरी भारतीय मिट्टी की खुशबू होनी चाहिए.”

ये भी पढ़े: असम की धरती से पीएम मोदी ने कर दिया बड़ा ऐलान, जानें, सीएम हिमंता की मौजूदगी में प्रधानमंत्री ने क्या कहा?

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

5 hours ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

6 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

6 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

7 hours ago