महाराष्ट्र के नवनियुक्त राज्यपाल आचार्य देवव्रत (Acharya Devvrat) का रविवार को मुंबई स्थित राजभवन में स्वागत किया गया. उनके साथ पत्नी दर्शना देवी भी मौजूद थीं. इस अवसर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्यपाल का स्वागत किया. राज्यपाल को शॉल और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया. राज्यपाल के स्वागत के लिए महाराष्ट्र पुलिस द्वारा राजकीय सलामी (गार्ड ऑफ ऑनर) भी दिया गया.
इस भव्य स्वागत को लेकर महाराष्ट्र मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी दी गई और ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा गया,
“महाराष्ट्र के नवनियुक्त राज्यपाल आचार्य देवव्रत पत्नी दर्शना देवी के साथ मुंबई स्थित राजभवन पहुंचे. इस अवसर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उनका स्वागत किया. कार्यक्रम के दौरान, राज्यपाल आचार्य देवव्रत को राज्य पुलिस बल द्वारा ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ प्रदान किया गया.”
वहीं, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी इस अवसर पर अपने आधिकारिक ‘एक्स’ पोस्ट के जरिए कहा,
“महाराष्ट्र के नवनियुक्त राज्यपाल आचार्य देवव्रत का मुंबई के राजभवन में स्वागत किया गया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी उपस्थित थे. उनका शॉल और पुष्पगुच्छ भेंटकर हार्दिक स्वागत किया गया और उन्हें राज्य की ओर से सम्मान भी प्रदान किया गया.”
इस कार्यक्रम में कई उच्च पदस्थ अधिकारी भी उपस्थित थे. राज्य के मुख्य सचिव राजेश कुमार, पुलिस महानिदेशक (DGP) रश्मि शुक्ला, तथा महामहिम राज्यपाल के परिवार के सदस्य भी स्वागत समारोह का हिस्सा बने.
राजभवन परिसर को इस विशेष अवसर पर सजाया गया था और सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे.
इसे भी पढ़ें-अब देश में एक डेमोग्राफी मिशन शुरू किया जा रहा है- पीएम मोदी
बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नियुक्ति आदेश जारी किया था. राष्ट्रपति सचिवालय की एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि सीपी राधाकृष्णन के महाराष्ट्र राज्यपाल पद से इस्तीफा देने और भारत के उपराष्ट्रपति चुने जाने के बाद, भारत के राष्ट्रपति ने गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत को अपने कर्तव्यों के अतिरिक्त महाराष्ट्र के राज्यपाल के कार्यभार का निर्वहन करने के लिए नियुक्त किया है.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
Sant Ishwar Samman 2026 Delhi: दिल्ली के मावलंकर हॉल में संत ईश्वर सम्मान 2026 आयोजित.…
पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…
गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…
भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…
India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…