देश

PM Modi Canada Visit: G7 शिखर सम्मेलन में PM Modi की हुंकार, क्या भारत-कनाडा के रिश्तों में आएगी नई ऊर्जा?

PM Modi Canada Visit: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कनाडा के कैलगरी में आयोजित जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए पहुंच रहे हैं. कनाडा के कार्यवाहक भारतीय उच्चायुक्त चिन्मय नाइक ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में इस यात्रा को भारत-कनाडा संबंधों के लिए महत्वपूर्ण बताया.

उन्होंने बताया कि यह पहला अवसर है जब भारत जी-7 शिखर सम्मेलन में एक आउटरीच देश के रूप में हिस्सा ले रहा है. यह यात्रा न केवल वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती भूमिका को दर्शाती है, बल्कि कनाडा में बसे भारतीय समुदाय, खासकर हिंदू समुदाय, के बीच उत्साह और सकारात्मकता का संदेश भी देती है.

ऊर्जा, नवाचार और तकनीक पर होगी अहम चर्चा

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी को कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने इस शिखर सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया है. इस दौरान ऊर्जा सुरक्षा, नवाचार, नई प्रौद्योगिकियों और अन्य समकालीन मुद्दों पर चर्चा होगी, जो वैश्विक और भारतीय संदर्भ में अत्यंत प्रासंगिक हैं. भारत, जो ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य की ओर अग्रसर है, इन क्षेत्रों को अपनी प्राथमिकता में शामिल करता है.

नाइक ने बताया कि इस यात्रा से भारत-कनाडा संबंधों को नई गति मिलेगी. कनाडा में बसे भारतीय समुदाय, विशेष रूप से इंडो-कैनेडियन समुदाय, ने इस यात्रा को लेकर जबरदस्त उत्साह दिखाया है. सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसापत्र और वीडियो इस सकारात्मक ऊर्जा को दर्शाते हैं. यह यात्रा भारत और कनाडा के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने का अवसर प्रदान करेगी.

भारत और कनाडा के बीच संबंधों की गहराई

नाइक ने कहा कि इस शिखर सम्मेलन के दौरान होने वाली साइडलाइन बैठकों के परिणाम जल्द ही सामने आएंगे, जो दोनों देशों के भविष्य के सहयोग को आकार दे सकते हैं. खास तौर पर, कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के हाल के चुनाव में जीत के बाद पीएम मोदी द्वारा दी गई बधाई और इस यात्रा को लेकर दोनों देशों के बीच सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं.

उनके मुताबिक, कनाडा में भारतीय समुदाय विशेष रूप से हिंदू समुदाय, इस यात्रा को भारत के गौरव और वैश्विक नेतृत्व के प्रतीक के रूप में देख रहा है.

नाइक ने कहा कि पीएम मोदी का कैलगरी आना अपने आप में एक बड़ा संदेश है, जो भारत और कनाडा के बीच संबंधों की गहराई को दर्शाता है. यह यात्रा न केवल जी-7 के वैश्विक एजेंडे को मजबूत करेगी, बल्कि भारत-कनाडा के बीच व्यापार, प्रौद्योगिकी और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को भी बढ़ावा देगी. समुदाय के बीच इस यात्रा को लेकर उत्साह चरम पर है और सभी इसकी सफलता के लिए उत्सुक हैं.

ये भी पढ़ें: साइप्रस में PM मोदी को मिला सर्वोच्च सम्मान, राष्ट्रपति निकोस ने ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस III’ से नवाजा

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

जानिए कौन थे काशी के अंतिम राजा विभूति नारायण सिंह, जिन्हें भगवान की तरह पूजते थे लोग?

काशी के अंतिम शासक डॉ. विभूति नारायण सिंह ऐसे राजा थे, जिन्होंने राजगद्दी से ज्यादा…

21 minutes ago

24 घंटे में मजिस्ट्रेट के सामने पेशी का वक्त उसकी आधिकारिक गिरफ्तारी से नहीं माना जाएगा: सुप्रीम कोर्ट

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पुलिस किसी व्यक्ति को हिरासत में…

31 minutes ago

UP Elections 2027: ’27 में कृष्ण आएंगे’… लखनऊ में सपा के नए होर्डिंग से अखिलेश यादव के पक्ष में माहौल बनाने की होड़

Samajwadi Party Lucknow: लखनऊ में समाजवादी पार्टी दफ्तर के बाहर अखिलेश यादव और भगवान श्रीकृष्ण…

40 minutes ago

दिवाली बोनस हो तो ऐसा…! कंपनी ने कर्मचारियों को दिए iPhone 16, VIDEO देख लोग बोले- ‘भाई वैकेंसी है क्या?’

दिल्ली के रोहिणी स्थित फाइनेंस कंपनी 'फाइनेंसरसाब' ने दिवाली बोनस के तौर पर अपने कर्मचारियों…

49 minutes ago

राजस्थान के नागौर में बारूद बनाने वाली इकाई में हुए विस्फोट में दो लोगों की मौत

राजस्थान के नागौर में पटाखों के गोदाम में भीषण आग के बाद हुए जोरदार धमाके…

50 minutes ago

काल बना पहाड़ी सफर! उत्तरकाशी में गंगोत्री नेशनल हाईवे पर नदी में समाई इनोवा कार, चार की मौत

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी धर्मकुंड के समीप गुरुवार को एक…

57 minutes ago