पीएम मोदी को ब्यूनस आयर्स की 'Key to the City' से सम्मानित किया गया.
PM Modi Five Nation Tour: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 देशों की यात्रा पर है. इस दौरान अर्जेंटीना के दौरे के दौरान उन्हें ब्यूनस आयर्स शहर की ‘Key to the City’ (नगर की चाबी) से सम्मानित किया गया. यह प्रतीकात्मक उपहार भारत और अर्जेंटीना के बीच मित्रता और विश्वास का प्रतीक है. इसकी जानकारी पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए दी.
प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “ब्यूनस आयर्स शहर की चाबी प्राप्त कर सम्मानित महसूस कर रहा हूं. यह सम्मान श्री जॉर्ज मैक्री, ब्यूनस आयर्स शहर सरकार के प्रमुख द्वारा प्रदान किया गया.” इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मीलै से महत्वपूर्ण वार्ताएं कीं. प्रधानमंत्री मोदी ने अपने अर्जेंटीना दौरे को “उत्पादक” करार देते हुए विश्वास जताया कि यह मुलाकात दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को नई गति देगी.
उन्होंने एक्स पर लिखा, “मेरा अर्जेंटीना दौरा बेहद उत्पादक रहा. मुझे विश्वास है कि हमारी चर्चाएं द्विपक्षीय मित्रता को महत्वपूर्ण गति प्रदान करेंगी और इसमें जो विशाल संभावनाएं हैं, उन्हें साकार करेंगी. मैं राष्ट्रपति मीलै, अर्जेंटीना सरकार और वहां की जनता का उनके स्नेह और आतिथ्य के लिए धन्यवाद देता हूं.”
प्रधानमंत्री ने बताया कि उन्होंने राष्ट्रपति मीलै के साथ व्यापार संबंधों में विविधता लाने और कृषि, रक्षा, सुरक्षा, ऊर्जा सहित कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की. उन्होंने लिखा, “राष्ट्रपति मीलै और मैंने व्यापार संबंधों में विविधता लाने, कृषि, रक्षा, सुरक्षा, ऊर्जा आदि क्षेत्रों में सहयोग पर विचार किया. फार्मास्यूटिकल्स और खेल जैसे क्षेत्रों में भी अपार संभावनाएं हैं.”
प्रधानमंत्री मोदी ने ब्यूनस आयर्स में महात्मा गांधी और रवींद्रनाथ टैगोर को श्रद्धांजलि अर्पित की. अब प्रधानमंत्री मोदी अपनी पांच देशों की यात्रा के चौथे चरण के तहत ब्राज़ील पहुंचे हैं, जहां पर वह ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे.
17वें BRICS नेताओं के शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी वैश्विक शांति और सुरक्षा, बहुपक्षवाद को सशक्त बनाने, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जिम्मेदार उपयोग, जलवायु कार्रवाई, वैश्विक स्वास्थ्य और आर्थिक-वित्तीय मुद्दों जैसे प्रमुख वैश्विक विषयों पर विचार-विमर्श करेंगे. आधिकारिक बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री सम्मेलन के इतर कई द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे.
ब्राज़ील में राजकीय दौरे के दौरान प्रधानमंत्री ब्रासीलिया भी जाएंगे, जहां वे राष्ट्रपति लूला के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. दोनों नेता व्यापार, रक्षा, ऊर्जा, अंतरिक्ष, प्रौद्योगिकी, कृषि, स्वास्थ्य और लोगों से लोगों के बीच संपर्क जैसे आपसी हितों वाले क्षेत्रों में रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत बनाने पर चर्चा करेंगे.
-भारत एक्सप्रेस
Greater Noida 5 Dead Case: ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में 5 मौतों के पीछे क्या…
गूगल और अदाणी कॉनेक्स की साझेदारी में विशाखापत्तनम में बनने वाले मेगा डेटा सेंटर पारंपरिक…
Adani Group News: विशाखापत्तनम में अदाणीकॉनेक्स और गूगल के प्रस्तावित AI डेटा सेंटर को लेकर…
महाअष्टमी पर CM योगी आदित्यनाथ ने महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और…
Pakistan News: डूरंड लाइन पर अफगानिस्तान से तनाव के बीच पाकिस्तानी सेना की चीन निर्मित…
Golgappa Pandal Ranchi: रांची के हीनू शुक्ला कॉलोनी में झालमुड़ी और गोलगप्पों की थीम पर…