प्रधानमंत्री मोदी अपनी अर्जेंटीना यात्रा समाप्त कर ब्राजील के लिए रवाना हो गए. जहां वो 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे.
PM Modi Argentina Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी दो दिवसीय अर्जेंटीना यात्रा समाप्त कर शनिवार को ब्राजील के लिए रवाना हो गए. जहां वो रियो डी जेनेरियो में आयोजित हो रहे 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे. इससे पहले पीएम मोदी ने अपनी अर्जेंटीना की यात्रा को उपयोगी बताया.
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा,
अर्जेंटीना की मेरी यात्रा बहुत ही उपयोगी रही है. मुझे पूरा विश्वास है कि हमारी चर्चाएँ हमारी द्विपक्षीय मित्रता को महत्वपूर्ण गति प्रदान करेंगी तथा मौजूद प्रबल संभावनाओं को पूरा करेंगी. मैं राष्ट्रपति माइली, सरकार तथा अर्जेंटीना के लोगों को उनकी गर्मजोशी के लिए धन्यवाद देता हूँ.
वहीं पीएम मोदी की अर्जेंटीना यात्रा को लेकर विदेश मंत्रालय ने भी एक्स पर जानकारी दी. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि,
पीएम मोदी अर्जेंटीना की सफल यात्रा के बाद ब्राजील के लिए रवाना हो गए हैं. इससे पहले शनिवार को पीएम मोदी ने अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली के साथ विस्तृत चर्चा की. दोनों नेताओं ने व्यापार में विविधता लाने, रक्षा क्षेत्र, ऊर्जा, फार्मा क्षेत्र और खनन जैसे क्षेत्रों में परस्पर सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई.
पीएम मोदी और अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली ने कई मुद्दों पर चर्चा की. जिसमें ट्रेड, सिक्योरिटी, स्पेस और खेती जैसे मुद्दे शामिल रहे.
पीएम मोदी ने भारत-मर्कोसुर प्राइमरी ट्रेड एग्रीमेंट को आगे बढ़ाने की बात की और इसको लेकर अर्जेंटीना से समर्थन मांगा. पीएम मोदी ने कहा कि यह दोनों देशों के लिए अच्छा और फायदेमंद होगा. दोनों देशों के नेताओं ने डिफेंस सेक्टर में भी सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की.
दोनों देशों के नेताओं ने कहा कि भारत और अर्जेंटीना में कृषि, अर्थव्यवस्था का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. इसलिए कृषि पर जल्द से जल्द जॉइंट एक्शन ग्रुप की बैठक बुलाने का निर्देश दिया गया है. पीएम मोदी ने भारत की हेल्थ और मेडिसिन सेक्टर में अपनी ताकत दिखाई .पीएम मोदी ने अर्जेंटीना से भारतीय दवाओं को बाजार में आसानी से लाने के लिए नियमों में बदलाव की मांग की. जिससे अर्जेंटीना के लोगों को आसानी से सस्ती और जीवनरक्षक दवाएं मिल सके. अर्जेंटीना ने भी इसपर सहमति जताई.
इसके अलावा भारत और अर्जेंटीना के बीच एनर्जी, खनिज, स्पेस सेक्टर और आतंकवाद पर बातचीत हुई.
– भारत एक्सप्रेस
Adani Group News: विशाखापत्तनम में अदाणीकॉनेक्स और गूगल के प्रस्तावित AI डेटा सेंटर को लेकर…
महाअष्टमी पर CM योगी आदित्यनाथ ने महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और…
Pakistan News: डूरंड लाइन पर अफगानिस्तान से तनाव के बीच पाकिस्तानी सेना की चीन निर्मित…
Golgappa Pandal Ranchi: रांची के हीनू शुक्ला कॉलोनी में झालमुड़ी और गोलगप्पों की थीम पर…
दिल्ली के चितरंजन पार्क (CR Park) में दुर्गा पूजा की रौनक चरम पर है. मेला…
Lalu family Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत पटना में तेज प्रताप यादव के आवास…