देश

‘सिक्किम एट 50’: हिमालय के आंचल में बसे इस राज्‍य में पीएम मोदी ने किया बड़ी विकास परियोजनाओं का शुभारंभ, लोगों ने ऐसे जताई खुशी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को सिक्किम में वर्चुअली कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया. हालांकि, वह इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सिक्किम रवाना हो गए थे, लेकिन खराब मौसम के कारण प्रधानमंत्री गंगटोक नहीं पहुंच पाए. इसके बावजूद इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और उन्होंने सिक्किम को मिली सौगात पर खुशी जाहिर की.

प्रधानमंत्री मोदी के ‘सिक्किम एट 50’ कार्यक्रम में वर्चुअली भाग लेने पर पूर्व विधायक नर बहादुर खातीवाड़ा ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “पीएम मोदी यहां व्यक्तिगत रूप से नहीं आ सके, लेकिन उन्होंने सिक्किम के लोगों के लिए अपने भाषण में जो कुछ भी कहा, वह दिल से निकला. हम बहुत खुश हैं. मुझे उम्मीद है कि पीएम मोदी सिक्किम की जनता की मांगों पर भी ध्यान देंगे. मैं पिछले 14 सालों से भाजपा में हूं और अभी भी पार्टी के लिए काम कर रहा हूं.”

पर्यटन सिक्किम का मुख्य उद्योग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सिक्किम एट 50’ कार्यक्रम में वर्चुअली हिस्सा लेने पर एक छात्र ने कहा, “मैं यहां हमारे प्रधानमंत्री को देखने आया था, लेकिन दुर्भाग्य से वह यहां मौजूद नहीं थे. हालांकि, वह यहां मौजूद लोगों से वर्चुअली जुड़े, जिससे हमें बहुत खुशी हुई. हम सिक्किम में उनके द्वारा बनाए जाने वाले नए पर्यटन बुनियादी ढांचे के बारे में सुनकर उत्साहित हैं. पर्यटन सिक्किम का मुख्य उद्योग है और यह हितधारकों के साथ-साथ राज्य भर के अन्य श्रमिकों को रोजगार और व्यवसाय के अवसर प्रदान करता है.”

पर्यटन को बढ़ावा देने की योजनाएं

वहीं, एक अन्य व्यक्ति ने कहा, “मैं आयोजकों को इस तरह के शानदार कार्यक्रम के आयोजन के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं. दुख की बात है कि प्रधानमंत्री मौसम की वजह से हमारे बीच नहीं आ पाए. उनके भाषण का जो हिस्सा मुझे सबसे ज्यादा पसंद आया, उसमें उन्होंने सिक्किम में पर्यटन को बढ़ावा देने की योजनाओं पर विचार रखे. अच्छा लगा कि उन्होंने सांस्कृतिक पर्यटन के बारे में भी बात की.”

खेल सुविधाओं के सुधार पर भी बात

उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री ने सांस्कृतिक अर्थव्यवस्था और संगीत अर्थव्यवस्था के बारे में बात की. मुझे वह हिस्सा बहुत पसंद आया, और मैं वास्तव में चाहता हूं कि भारत सरकार भी इस दिशा में काम करे. मुझे अच्छा लगा जब उन्होंने हमारे क्षेत्र में, हमारे राज्य में खेल सुविधाओं के सुधार पर बात की और आश्वासन दिया कि वे निश्चित रूप से आने वाले महीनों में हमसे मिलने आएंगे.”

बता दें कि प्रधानमंत्री को 50वें राज्य दिवस समारोह में भाग लेने के लिए सुबह करीब 9:45 बजे लिबिंग हेलीपैड पर उतरना था. हालांकि, सुबह-सुबह गंगटोक में खराब मौसम और लगातार बारिश के कारण उनका हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका और बाद में उन्हें दौरा रद्द करना पड़ा.

ये भी पढ़ें: PM Modi Bengal Visit: “मुर्शिदाबाद में जो कुछ हुआ…”, पीएम मोदी का ममता सरकार पर करारा हमला

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

ब्रिटेन बेस से उल्टे पांव लौट रही अमेरिकी सेना, अब क्या करेंगे ट्रंप?

Britain Base America Withdraw: ईरान के साथ बढ़ते सैन्य तनाव और RAF फेयरफोर्ड से जुड़ी…

14 minutes ago

साधक की मौत का सच: क्या सोशल मीडिया के ग्लैमर और चेलों की सियासत में उलझे प्रेमानंद महाराज?

Premanand Maharaj News: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम में एक युवा साधक की रहस्यमय…

15 minutes ago

जंतर-मंतर पर पाबंदियों और CEC के इस्तीफे को लेकर भड़की युवा कांग्रेस, दिल्ली की सड़कों पर निकला मशाल मार्च

भारतीय युवा कांग्रेस ने रायसीना रोड से जंतर-मंतर तक एक विशाल मशाल मार्च निकालकर प्रदर्शन…

43 minutes ago

‘भारत-स्विट्जरलैंड संबंधों में नया अध्याय…’ पीएम मोदी और स्विस राष्ट्रपति के बीच आज होगी बैठक

स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर आज नई दिल्ली पहुंचे हैं.…

1 hour ago

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन: उस्मानपुर में मुठभेड़ के बाद बिश्नोई गैंग के दो शूटर गिरफ्तार

दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में यमुना खादर के पास पुलिस और बिश्नोई गैंग के शूटरों…

1 hour ago

मैंने क्यों चुनी थी फ्लाईदुबई…? को-पायलट हम्माम अल-हम्मामी ने उगले सारे राज

Flydubai Hamam al-Hammami Investigation: फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय कैप्टन स्मित माछर पर हमला करने…

2 hours ago