खेल

IPL 2025 के प्लेऑफ में पहुंची पंजाब किंग्स, कप्तान अय्यर ने जताई ट्रॉफी जीतने की इच्छा

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा है कि उनका सपना है कि वह पंजाब किंग्स को पहली बार इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की ट्रॉफी जिताएं. उन्होंने कहा कि वह टीम के साथ मिलकर ऐसा प्रदर्शन करना चाहते हैं, जिससे फैंस को जश्न मनाने का मौका मिले और टीम के खिताबी सूखे का अंत हो सके.

श्रेयस अय्यर, जो पिछले साल कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को चैंपियन बना चुके हैं, इस बार पंजाब किंग्स की कप्तानी कर रहे हैं. पंजाब ने उन्हें 2023 के मेगा ऑक्शन में 26.75 करोड़ रुपये में खरीदा था. यह दांव टीम के लिए फायदेमंद साबित हुआ, क्योंकि 2014 के बाद पहली बार टीम ने प्लेऑफ में जगह बनाई है और लीग स्टेज में टॉप-2 में रही है.

स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए अय्यर ने कहा, “नीलामी के दिन से ही मेरा मकसद साफ था — पंजाब किंग्स अब तक एक बार भी आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीत पाई है. मेरा लक्ष्य है कि इस बार हम ये सपना पूरा करें. मैं चाहता हूं कि हमारे फैंस को गर्व महसूस हो और उन्हें जश्न मनाने का एक बड़ा मौका मिले — क्योंकि आखिर में हम सभी उस पारंपरिक पंजाबी जश्न को जीते देखना चाहते हैं.”

पोंटिंग और अय्यर की जोड़ी फिर से लाई टीम में नई ऊर्जा

इस बार पंजाब की टीम को हेड कोच रिकी पोंटिंग का भी साथ मिला है. पोंटिंग और अय्यर की जोड़ी पहले दिल्ली कैपिटल्स में भी साथ काम कर चुकी है, जहां 2019 में टीम प्लेऑफ में पहुंची थी और 2020 में उपविजेता रही थी. अब पंजाब किंग्स में फिर से साथ आकर दोनों ने टीम को नई दिशा दी है.

पोंटिंग ने टीम के अंदर आ रहे बदलाव पर बात करते हुए कहा, “जब मैंने कोच की भूमिका संभाली, तब मैंने मालिकों से एक ही बात कही — अब चीजें पहले जैसी नहीं रहेंगी. लेकिन बदलाव की बात करना एक बात है, और खिलाड़ियों को उस पर यकीन दिलाना दूसरी. असली बदलाव तो खिलाड़ी ही लाते हैं. मैं तो बस एक सोच और माहौल बना सकता हूं, लेकिन हमें सबको एक साथ उस रास्ते पर चलना होता है. यही मेरा संदेश रहा है — चाहे वो कप्तान हो या बैगेज उठाने वाला स्टाफ — हम सभी को एक ही लक्ष्य के लिए काम करना है.”

उन्होंने आगे कहा, “टीम का माहौल बहुत पॉजिटिव है. होटल हो या टीम रूम, हर जगह जोश और उत्साह दिखता है. लेकिन हमें इसी जोश के साथ आगे भी फोकस बनाए रखना होगा. अभी टूर्नामेंट खत्म नहीं हुआ है. हमने अच्छा खेला है, लेकिन असली मंजिल अभी बाकी है.”

पंजाब को होगा होम एडवांटेज

पंजाब किंग्स अब गुरुवार को मुल्लांपुर के अपने घरेलू मैदान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ क्वालिफायर 1 खेलेगी. इस मुकाबले को जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी, जबकि हारने वाली टीम को क्वालिफायर 2 में खेलने का एक और मौका मिलेगा, जो रविवार को अहमदाबाद में होगा.

ये भी पढ़ें- IPL 2025: पंजाब किंग्स टीम से राघव चड्ढा ने की मुलाकात, आरसीबी के खिलाफ मैच के लिए दी शुभकामनाएं

भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

चीनी जासूस के हनीट्रैप में फंसे Nvidia CEO, संसद में होगी पेशी, Kiss से लेकर हाथ पकड़ने का VIDEO वायरल

Jensen Huang China Spy: जेन्सन हुआंग के संपर्क में एलिस हुआंग नाम की एक महिला…

9 minutes ago

भूकंप के तेज झटकों से दहला जापान! मची भगदड़, 22 लोग जख्मी और अगले 7 दिनों का बड़ा अलर्ट जारी

Japan Earthquake 2026: जापान में 5.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से धरती कांप उठी, जिसमें…

20 minutes ago

PM Modi in Bastar: इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में सैनिकों के संग मचेगी दिवाली की धूम, जानिए क्या बोले प्रधानमंत्री

PM Modi: पीएम मोदी छत्तीसगढ़ के बस्तर में वीर जवानों के साथ दिवाली मनाकर उनके…

1 hour ago

Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे में 10वीं और ITI पास युवाओं के लिए बंपर भर्ती, बिना एग्जाम मिलेगी जॉब

Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे ने अप्रेंटिस के 4,651 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके…

2 hours ago