गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में पीएम मोदी व अन्य
PM Modi: राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर एनसीसी कैडेटों, एनएसएस स्वयंसेवकों, जनजातीय अतिथियों और झांकी कलाकारों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर शामिल हुए. इस दौरान पीएम मोदी ने एनसीसी कैडेटों, एनएसएस स्वयंसेवकों, जनजातीय अतिथियों और झांकी कलाकारों के साथ बातचीत की.
इस मौके पर पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि बीते कुछ हफ्तों में मुझे युवाओं से मिलने का मौका मिला. युवाओं से संवाद 2 कारणों से मेरे लिए महत्वपूर्ण होता एक तो इसलिए कि युवाओं में ऊर्जा होती है, ताजगी होती है जुनून होता है और नयापन होता है. युवाओं के माध्यम से सारी सकारात्मकता मुझे लगातार प्रेरित करती रहती है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने कहा कि दूसरा युवा देश की आकांक्षाओं और सपनों का प्रतिनिधित्व करते हैं. विकसित भारत के सबसे बड़े लाभार्थी भी युवा हैं. देश के निर्माण की सबसे बड़ी जिम्मेदारी भी युवाओं के कंधे पर है. उन्होंने कहा कि भारत की युवा पीढ़ी देश की जिम्मेदारियों के लिए तैयार हैं और अपना दायित्व निभाने के लिए तत्पर हैं. NCC और NSS ऐसे संगठन हैं जो युवा पीढ़ी को राष्ट्रीय लक्ष्यों और सरोकारों से जोड़ते हैं. कोरोना काल में NCC और NSS के वॉलंटियर्स ने देश के सामर्थ्य को बढ़ाया है.
ये भी पढ़ें: Ajmer Dargah: पीएम मोदी ने अजमेर शरीफ दरगाह के लिए भेंट की चादर, अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष चढ़ाएंगे
बता दें कि गणतंत्र दिवस परेड (26 जनवरी) सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगी. यह देश की सैन्य शक्ति और सांस्कृतिक विविधता का एक अनूठा मिश्रण होगी, जो देश की बढ़ती स्वदेशी क्षमताओं, नारी शक्ति और एक ‘न्यू इंडिया’ के उद्भव को प्रदर्शित करती है. परेड समारोह की शुरूआत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर जाने के साथ होगी. मोदी शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित करने में देश का नेतृत्व करेंगे. इसके बाद, प्रधानमंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्ति परेड देखने के लिए कर्तव्य पथ पर सलामी मंच पर पहुंचेंगे.
-भारत एक्सप्रेस
Shiva Sharma Case: शिवा शर्मा मौत मामले में फरार चल रही श्रद्धा दुबे को यूपी…
Dussehra 2026: जब पूरा देश दशहरे पर रावण दहन करता है तब जबलपुर के पाटन…
MP News: ग्वालियर की ऐतिहासिक गंगादास बड़ी शाला में विजयदशमी पर पारंपरिक शस्त्र पूजन का…
Delhi Winter Action Plan: दिल्ली में 1 नवंबर से 28 फरवरी तक सख्त विंटर एक्शन…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे के बीच राज्य की राजनीति गरमा गई…
Haryana News: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने विजयादशमी पर विपक्ष पर साधा निशाना.…