खेल

IND vs NZ T20: विराट-रोहित बाहर, ये होगी टी-20 टीमें, जानें शेड्यूल और अन्य जानकारी

IND vs NZ T20: टीम इंडिया इस समय न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज खेल रही है, जहां अब तक मेजबान टीम का दबदबा रहा है. वनडे सीरीज में भारत ने कीवियों का सूपड़ा साफ किया. अब टी-20 सीरीज में भी अपना कब्जा जमाने के लिए बेताब है. 27 जनवरी से शुरू होने वाली 3 मैचों की T20 सीरीज के लिए दोनों टीमों में काफी बदलाव किए गए हैं. रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने साल 2023 की शानदार शुरुआत की. भारतीय क्रिकेट फैंस यही चाहेंगे की टीम इंडिया अपनी फॉर्म आगे भी कायम रखे.

IND vs NZ के बीच टी20 सीरीज का शेड्यूल

-पहला टी20: 27 जनवरी, झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन (रांची) में शाम 7 बजे से
-दूसरा टी20: 29 जनवरी, श्री अटल बिहारी बाजपेई एकाना स्टेडियम (लखनऊ) में शाम 7 बजे से
-तीसरा टी20: 1 फरवरी, नरेंद्र मोदी स्टेडियम (अहमदाबाद) में शाम 7 बजे से

ये भी पढ़ें: WIPL 2023: 4670 करोड़ रुपए में बिकी 5 टीमें, महिला आईपीएल के लिए लगी बोली ने तोड़ा पुरुष IPL का 15 साल पुराना रिकॉर्ड

दोनों टीमों का स्क्वॉड:

IND: हार्दिक पांड्या (C), सूर्यकुमार यादव (VC), ईशान किशन (VC), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, पृथ्वी शॉ, राहुल त्रिपाठी, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, शिवम मावी और मुकेश कुमार

NZ: मिचेल सैंटनर (C), फिन एलेन, माइकल ब्रेसवेल, डेन क्लीवर, डेवोन कॉनवे, शेन डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, बेन लिस्टर, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, माइकल रिपन, हेनरी शिपली, ईश सोढ़ी और ब्लेयर टिकनर

विराट-रोहित बाहर, कप्तान बने हार्दिक

विराट कोहली और रोहित शर्मा को आगामी टी20 सीरीज में भी टीम इंडिया में शामिल नहीं किया गया है. टीम की कमान हार्दिक पंड्या के पास है, जबकि उप-कप्तान सूर्यकुमार यादव को बनाया गया है. टी-20 सीरीज में टीम इंडिया युवा जोश के दमपर मैदान पर होगी.

भारत ने किया न्यूजीलैंड का सूपड़ा साफ

टीम इंडिया ने वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला जीतकर कीवी टीम का सूपड़ा साफ किया. न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रोहित शर्मा और शुभमन गिल के शानदार शतकीय पारी के दम पर न्यूजीलैंड के सामने 386 रनों का लक्ष्य रखा. जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 295 रन बना पाई और भारत ने 90 रन से यह मुकाबला अपने नाम किया. कीवी टीम की ओर से ड्वेन कॉन्वे (138 रन) ने शतकीय पारी खेली, लेकिन वो अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके.

 

Amit Kumar Jha

Recent Posts

फिल्मी सितारों की दिवाली: कहीं रोशनी, कहीं रौनक, कहीं परिवार के साथ खुशियों का जश्न

Bollywood Celebrities Diwali: बॉलीवुड सितारों की दिवाली में परिवार, परंपरा, पूजा और ग्लैमर का खूबसूरत…

4 hours ago

ममता बनर्जी को दिल्ली पुलिस का नोटिस, 2013 के संसद मार्ग मामले में गवाह के तौर पर मांगा बयान; बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Mamata Banerjee Parliament Street Case: दिल्ली पुलिस ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी…

5 hours ago

चीन ने पाकिस्तान को दिया धोखा? 316 अरब डॉलर की तरबेला बांध परियोजना टूटी

Tarbela Dam Accident: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा स्थित तरबेला 5वें विस्तार जलविद्युत परियोजना में निर्माण…

5 hours ago

ईरान ने ट्रंप को सुना दिया साफ-साफ, पहले शर्तें पूरी करो, फिर होगी टेबल पर बात

Iran US Negotiations: ईरान ने साफ कर दिया है कि वह अमेरिका के साथ किसी…

6 hours ago

अमेरिकी चुनाव पर ट्रंप का बड़ा सवाल, वोटिंग मशीनों को लेकर क्या बोले?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में चुनाव की पारदर्शिता पर सवाल…

6 hours ago

कैंसर मरीजों को बड़ी राहत, 137 एंटी-कैंसर दवाओं के दाम घटे, 96.45% तक सस्ती हुईं दवाएं

कैंसर के इलाज को सस्ता बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए सरकार ने…

6 hours ago