खेल

Test cricket: सुरेश रैना ने इस खिलाड़ी को लेकर दिया बड़ा बयान, BCCI से की खास अपील!

Suresh Raina backs Suryakumar Yadav: भारत के पूर्व ऑलराउंडर सुरेश रैना का मानना ​​है कि सूर्यकुमार यादव को अंतराष्ट्रीय खेल के तीनों प्रारूपों में भारत के लिए खेलना चाहिए और उन्हें टेस्ट क्रिकेट खेलने का मौका दिया जाना चाहिए. रैना ने कहा कि इस खिलाड़ी ने अपनी काबिलियत साबित की है, ऐसे में उन्हें हर फॉर्मेट की टीम का हिस्सा होना चाहिए. उन्होंने आगे कहा, जिस तरह से वह प्रदर्शन कर रहे हैं. मुझे लगता है कि उन्हें तीनों प्रारूपों में खेलना चाहिए और उसके बिना तीनों प्रारूपों का अस्तित्व भी नहीं होना चाहिए.

सूर्या बने भारतीय क्रिकेट का बड़ा नाम

सूर्यकुमार ने 2022 में टी20 क्रिकेट की  दुनिया में धमाल मचाया है और आईसीसी टी20 प्लेयर आफ द ईयर का पुरस्कार भी जीता. हालांकि उन्होंने अभी तक वनडे क्रिकेट में अपनी पकड़ नहीं बनाई है. सूर्यकुमार को आस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर में 9 फरवरी से शुरू होने वाले पहले दो टेस्ट के लिए भारत की 17 सदस्यीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि उन्हें प्लेइंग-11 में शामिल किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: ICC Awards: SKY बने T20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर, सूर्यकुमार ने 2022 में लगाया था रनों का अंबार

SKY पर रैना का बड़ा बयान

सुरेश रैना ने जियो सिनेमा पर ‘आकाशवाणी’ नामक एक दैनिक शो में कहा, वह मुंबई के खिलाड़ी हैं और लाल गेंद से क्रिकेट खेलना जानते हैं. मुझे लगता है कि उनके पास एक अच्छा मौका है. टेस्ट क्रिकेट खेलने से उन्हें वनडे मैचों में एक और प्रतिष्ठा मिलेगी और साथ ही कुछ स्थिरता भी मिलेगी. वह कई शतक और फिर 200 रन बनाएंगे. भारत के पूर्व बाएं हाथ के स्पिनर प्रज्ञान ओझा रैना के विचारों से सहमत थे. उन्होंने भी यही कहा, निश्चित रूप से उन्हें टेस्ट टीम में होना चाहिए. जिस तरह से उन्होंने क्रिकेट खेला है, और जिस तरह से उन्होंने प्रदर्शन किया है, मुझे लगता है कि उन्हें तीनों प्रारूपों में होना चाहिए.

सूर्या बने T20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर

भारतीय टीम के धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव इन दिनों अपने अलग अंदाज की बल्लेबाजी के लिए मशहूर हैं. इस बीच इस खतरनाक बल्लेबाज ने अपने नाम एक बड़ा तगमा किया है. बता दें टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज को साल 2022 का सर्वश्रेष्ठ पुरुष टी20 बल्लेबाज चुना गया है. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने बुधवार 25 जनवरी को अपने सालाना अवॉर्ड में सूर्या को मिले इस खास सम्मान का ऐलान किया.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

दशहरा स्पेशल पंचांग: भूलकर भी इस समय न करें रावण दहन! नोट कर लें आज का सबसे सटीक शुभ मुहूर्त

आज 20 अक्टूबर 2026 को विजयादशमी यानी दशहरा का पर्व मनाया जा रहा है। इस…

36 minutes ago

विजयादशमी पर शूल व मालव्य योग का दुर्लभ संयोग! धनु और मकर राशि को बड़ा लाभ, तुला वाले सावधान

20 अक्टूबर 2026 को विजयादशमी यानी दशहरे के दिन शूल योग, बुधादित्य योग और मालव्य…

47 minutes ago

Vijayadashami: आज के दिन श्रीराम कथा पढ़ने-सुनने की परंपरा, पढ़ें ये 1 श्लोक… 4 पंक्तियों में समाई है पूरी रामायण!

EK SHLOKI RAMAYAN ON VIJAYADASHAMI 2026: सनातन धर्म में विजयादशमी यानी दशहरे का पर्व अधर्म…

1 hour ago

रावण की आंखों से बरसेंगे अंगारे, नाभि पर चलेगा चक्र: जानिए देश में कहां-कहां दिखेंगे दशहरे पर सबसे अनोखे दशानन

SRIGANGANAGAR 75TH VIJAYADASHAMI FESTIVAL: राजस्थान के श्रीगंगानगर में विजयदशमी के अवसर पर 70 फीट ऊंचे…

2 hours ago

एनसीएमईआई और अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों की राष्ट्र निर्माण में भूमिका पर एरा यूनिवर्सिटी लखनऊ में ऐतिहासिक संगोष्ठी

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र ने अल्पसंख्यक संस्थानों को 'सामाजिक प्रयोगशाला' बताया, डॉ. इंद्रेश कुमार ने…

7 hours ago

शुभ मुहूर्त में निवेश का मौका: 8 नवंबर को सजेगा शेयर बाजार का मंच, जानें टाइमिंग्स

देश के प्रमुख शेयर बाजारों (NSE और BSE) ने दिवाली के अवसर पर 8 नवंबर…

8 hours ago