PM Modi का UK London आगमन, प्रवासी भारतीयों ने किया जोरदार स्वागत; भारत-यूके व्यापार समझौता को नई दिशा देने की उम्मीद।
PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) का लंदन पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया. इस दौरान प्रवासी भारतीयों ने अपने हाथों में तिरंगा थाम रखा था और भारत माता की जय के नारे लगा रहे थे.
पीएम मोदी ने एक्स प्लेटफॉर्म पर कुछ तस्वीरें साझा कर लिखा, “ब्रिटेन में भारतीय समुदाय द्वारा दिए गए गर्मजोशी भरे स्वागत से मैं अभिभूत हूं. भारत की प्रगति के प्रति उनका स्नेह और जुनून सचमुच उत्साहवर्धक है.”
ये भी पढ़ें: PM Modi in Britain: किंग से मुलाकात, कीयर से सौदा…, PM Modi की ब्रिटेन यात्रा में छुपा है बड़ा संदेश
प्रधानमंत्री का भारतीय समुदाय के सदस्यों ने स्वागत और अभिवादन किया. इस दौरान प्रवासी भारतीयों ने अपने हाथों में तिरंगा थाम रखा था और वे भारत माता की जय और मोदी-मोदी के नारे लगा रहे थे. वहीं पीएम मोदी ने हाथ जोड़कर और हाथ मिलाकर सभी का अभिवादन स्वीकार किया. पीएम मोदी ने इस यात्रा को दोनों देशों के बीच आर्थिक साझेदारी के लिए लाभदायक बताया है. उन्होंने कहा इससे रोजगार और समृद्धि के नए द्वार खुलेंगे.
लंदन पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने एक्स पोस्ट में इस दौरे की अहमियत पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा, लंदन पहुंच गया हूं. यह यात्रा दोनों देशों के बीच आर्थिक साझेदारी को आगे बढ़ाने में काफी मददगार साबित होगी. हमारा ध्यान हमारे लोगों के लिए समृद्धि, विकास और रोजगार सृजन को बढ़ावा देने पर रहेगा. वैश्विक प्रगति के लिए भारत-ब्रिटेन की मज़बूत दोस्ती जरूरी है. पीएम की ये चौथी ब्रिटेन यात्रा है. उन्हें ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने न्योता दिया था. इसके बाद वे 2 दिन के लिए मालदीव दौरे पर जाएंगे.
कीर स्टार्मर के प्रधानमंत्री बनने के बाद पीएम मोदी की यह पहली ब्रिटेन यात्रा है. प्रधानमंत्री की मुलाकात ब्रिटिश सम्राट किंग चार्ल्स से भी होगी. यह उनकी चौथी ब्रिटेन यात्रा है. उन्हें ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने न्योता दिया था. ब्रिटेन में पीएम मोदी रक्षा, व्यापार और प्रौद्योगिकी में द्विपक्षीय संबंधों को विस्तार देंगे. भारत-ब्रिटेन फ्री ट्रेड डील को औपचारिक रूप दिया जाएगा. इसके बाद वह मालदीव जाएंगे.
Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
पारंपरिक फसलों से हटकर किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए बिहार सरकार ने बांस ('ग्रीन…
Chicago Hindu Temple Attack Plot: अमेरिका के इलिनोइस में एक 19 वर्षीय युवक को हिंदू…
Genetic Engineering Course: साइंस के स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खुशखबरी है. IISc बैंगलोर ने 'एडवांसेस…
Pm modi: नवरात्रि के पांचवें दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने मां स्कंदमाता को नमन करते…
Maharashtra Earthquake: महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में 15 अक्टूबर 2026 की सुबह 2.9 तीव्रता का…
बिग बॉस 20 से बाहर आते ही सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर नकुल ढुल (मीठू डॉन) ने…