हमने अपने लोकतंत्र के इतिहास में कई चुनाव देखे हैं, लेकिन आज ओडिशा के पुरी शहर पुरी में हुए रोड शो ने सारे रिकार्ड तोड़ दिए. यह रोड शो किसी और का नहीं बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का था. पुरी में बड़ी संख्या में लोग उनके दर्शनों के लिए कतार में खड़े दिखे. यह अन्य नेताओं की अपेक्षा पीएम मोदी की लोकप्रियता का प्रमाण है.
पुरी में सुबह-सुबह पीएम मोदी के रोड शो के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों की भीड़ देखी गई. लाइन में खड़े लोगों में गजब का उत्साह दिखा. प्रधानमंत्री मोदी ने रोड शो करने के कुछ घंटों बाद पवित्र शहर पुरी के प्रति आभार व्यक्त किया.
इस दौरान उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी भीड़ को आने और हमें आशीर्वाद देने से नहीं रोक पाई. पीएम मोदी ने पवित्र शहर की दिव्यता और संस्कृति की भी सराहना की और कहा कि इनमें से प्रत्येक का आशीर्वाद हमें लोगों के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित करता है.
पीएम ने लिखा धन्यवाद पुरी
पीएम मोदी ने पुरी में हुए रोड शो की कुछ तस्वीरें अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर कीं. पीएम मोदी ने सोशल साइट एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘धन्यवाद, पुरी. मैं दिव्यता और संस्कृति से जुड़े इस प्रतिष्ठित स्थान के प्रति कृतज्ञतापूर्वक झुकता हूं. आज सुबह का रोड शो शानदार था. गर्मी ने भीड़ को आने और हमें आशीर्वाद देने से नहीं रोका. इनमें से प्रत्येक आशीर्वाद संजोया गया है और प्रेरित करता है हमें लोगों के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी.’
चिलचिलाती गर्मी के बीच लोगों से मतदान करने का आग्रह करते हुए पीएम मोदी ने एक रैली में व्हील-चेयर वाले युवा की ओर इशारा किया और कहा कि यह स्नेह उन्हें लोगों के सपनों को पूरा करने के लिए और भी अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित करता है.
ढेंकनाल में भी दिखी लोगों की भारी भीड़
ओडिशा के ढेंकनाल में भी सोमवार को आयोजित पीएम मोदी के रोड शो में भारी भीड़ दिखी. ढेंकनाल में उपस्थित लोगों में से एक अंगुल के युवा अंशुमान महापात्र भी शामिल थे. अपनी सेहत को लेकर परेशानियों और चिलचिलाती गर्मी के बावजूद वह रैली में आए. पीएम मोदी ने कहा, ‘यह स्नेह विनम्र है और मुझे लोगों के सपनों को पूरा करने के लिए और भी अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित करता है.’
इसे भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: सपा ने रायबरेली में पीठासीन अधिकारी पर लगाया ये गम्भीर आरोप, लखनऊ में इस बूथ पर खराब हुई EVM
रोड शो के बाद पीएम मोदी ने एक जनसभा को संबोधित किया. पीएम मोदी ने ओडिशा के अलावा पश्चिम बंगाल के एक दिवसीय दौरे पर हैं. उन्होंने पश्चिम बंगाल में भी चुनावी सभाओं को संबोधित किया.
111 Year Old Woman Longevity Secret: ब्राजील की 111 वर्षीय यूनिस दा सिल्वेरा ने अपनी…
Madhya Pradesh Politics: भोपाल में आज होने वाली बीजेपी की पदयात्रा में राजनाथ सिंह की…
सेर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड ने Q2 FY27 में शानदार वित्तीय प्रदर्शन करते हुए कंसोलिडेटेड…
US Election Impact: अमेरिकी मिडटर्म चुनावों के परिणामों का असर H-1B वीजा, ग्रीन कार्ड के…
Diwali Lucky Plants for Home: दिवाली पर तुलसी, मनी प्लांट, शमी, क्रासुला और केले का…
US Midterm Elections 2026: भारतीय-अमेरिकी डेमोक्रेट पिया डंडिया ने फ्लोरिडा हाउस रेस में जीत हासिल…