देश

छत्तीसगढ़ के कवर्धा में पिकअप वाहन पलटने से 18 लोगों की मौत

Kawardha News: छत्तीसगढ़ के कवर्धा में सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे हुए सड़क हादसे में तेंदू पत्ता तोड़कर लौट रहे कम से कम 18 बैगा आदिवासियों की मौत हो गई और कई अन्य लोग बुरी तरह घायल हो गए. ये सभी जंगल से लौट रहे थे, जब ये भयानक हादसा हुआ.

दुर्घटना इतनी भीषण थी कि 13 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. कुल 18 मृतकों में से लगभग 17 महिलाएं थीं. बताया जाता है कि आदिवासियों को लेकर लौटते समय पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर 20 फीट गड्ढे में गिरकर पलट गया.

दुर्घटनाग्रस्‍त वाहन में करीब 35 से 40 लोग सवार थे. बैगा समुदाय बीड़ी बनाने के व्यवसाय से जुड़ा है, जिसके लिए वे तेंदू पत्ते एकत्र करते हैं. तेंदू पत्ता मार्च माह में निकलता है तथा इसका संग्रहण मई माह में होता है. इन पत्तों का उपयोग बीड़ी बनाने में किया जाता है.

हादसे पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने जताया दुख

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हादसे में मरने वालों की संख्या पर दुख व्यक्त किया है. एक्स पर हिंदी में एक पोस्ट में उन्होंने कहा  ”कुकदूर थाना क्षेत्र के बहपानी गांव के पास पिकअप पलटने से 18 ग्रामीणों की मौत और 4 के घायल होने की दुखद खबर मिल रही है. कबीरधाम जिले में घायलों के बेहतर इलाज के लिए आवश्यक निर्देश जिला प्रशासन को दिए गए हैं. मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं और उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं.”

-भारत एक्सप्रेस

Prakhar Rai

Recent Posts

रूस-यूक्रेन युद्ध में 4.90 लाख रूसी सैनिकों की मौत? लीक डेटा में बड़ा दावा

Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है. रोसस्टैट के कथित…

1 minute ago

21 दिसंबर से शुरू होगा निपुण विद्यालय आकलन: जानें दो चरणों की पूरी तारीखें, योगी सरकार ने तेज की तैयारियां

Nipun Bharat Mission UP: परिषदीय विद्यालयों में बच्चों की भाषा और गणितीय दक्षता परखने के…

11 minutes ago

‘बांग्लादेश तैयार रहो…’, जलते बांग्लादेश के बीच 16 दिसंबर को अपने देश लौट रही शेख हसीना

Sheikh Hasina Return: बांग्लादेश अवामी लीग ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दावा किया है…

15 minutes ago

29 नवंबर के कॉन्सर्ट से पहले दिलजीत दोसांझ को फिर मिली धमकी, धारवाड़ पुलिस को भेजे ईमेल में किस बात की चेतावनी?

Diljit Dosanjh Concert Bomb Threat: सिंगर दिलजीत दोसांझ के आगामी बेंगलुरु कॉन्सर्ट से पहले धमकी…

2 hours ago