देश

‘मन की बात’ का 135वां एपिसोड: आज सुबह 11 बजे देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

पीएम मोदी रविवार सुबह 11 बजे अपने लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 135वें एपिसोड के माध्यम से देशवासियों और दुनियाभर में बसे भारतीयों को संबोधित करेंगे. इस कार्यक्रम को ऑनएयर मोबाइल ऐप तथा एआईआर (AIR) न्यूज, डीडी न्यूज, प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के आधिकारिक यूट्यूब चैनलों पर भी लाइव देखा और सुना जा सकेगा. कार्यक्रम के मूल हिंदी प्रसारण के बाद इसे विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं में भी प्रसारित किया जाएगा, ताकि देश के अलग-अलग हिस्सों के लोग अपनी भाषा में प्रधानमंत्री का संदेश सुन सकें.

महत्वपूर्ण विषयों पर संवाद का प्रभावी माध्यम

‘मन की बात’ कार्यक्रम की शुरुआत से ही यह प्रधानमंत्री और आम जनता के बीच सीधे संवाद का एक प्रभावी माध्यम बना हुआ है. इस मंच के जरिए प्रधानमंत्री शासन, नवाचार, युवा सशक्तीकरण, पर्यावरण संरक्षण, सांस्कृतिक विरासत और जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे विषयों पर चर्चा करते रहे हैं. साथ ही, समाज में उल्लेखनीय कार्य करने वाले आम नागरिकों की प्रेरक कहानियों को भी देश के सामने लाया जाता रहा है.

ये भी पढ़ें: 24 घंटे में दूसरी बार अमेरिका का ईरान पर बड़ा हमला, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास एयर स्ट्राइक

135वें एपिसोड को लेकर लोगों में खासा उत्साह है. माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री समकालीन राष्ट्रीय मुद्दों पर अपने विचार रखने के साथ-साथ भारत के भविष्य को लेकर अपनी दृष्टि भी साझा कर सकते हैं. जो लोग कार्यक्रम का सीधा प्रसारण नहीं देख पाएंगे, वे बाद में इसे सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिकॉर्डेड रूप में भी सुन और देख सकेंगे. ‘मन की बात’ आज भी प्रधानमंत्री और देशवासियों के बीच संवाद का एक महत्वपूर्ण माध्यम बना हुआ है.

पिछले (134वें) एपिसोड में क्या चर्चा हुई थी?

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के 134वें एपिसोड में “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की भावना को दर्शाते हुए कई पारंपरिक पेय पदार्थों का उल्लेख किया था. यह देश में तेजी से बढ़ती गर्मी के संदर्भ में था. इसके साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय सीनियर एथलेटिक्स फेडरेशन कप में खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की भी सराहना की थी. पीएम मोदी ने देशभर में पर्यावरण संरक्षण, नवाचार, स्थानीय परंपराओं और समाज सेवा से जुड़े लोगों के प्रयासों का उल्लेख करते हुए नागरिकों से ऐसे सकारात्मक कार्यों में भागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया था.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

4 minutes ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

38 minutes ago

ब्लाइंड मर्डर का 3 दिन में खुलासा, लिव-इन पार्टनर ही निकली दिव्यांग शिक्षक की कातिल

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में दिव्यांग शिक्षक प्रमोद कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर…

1 hour ago

जनगणना नियमों में हुआ संशोधन, जानिए प्राइवेट स्कूलों के स्टाफ पर क्या पड़ेगा असर

केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…

2 hours ago

दिल्ली को चमकाने की तैयारी! सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, अवैध पोस्टरों पर होगी कार्रवाई

दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…

2 hours ago

‘अपनी औकात में रहिए प्रशांत किशोर…’, PK को प्रीति शेखर इतना बुरा फटकारा?

Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…

2 hours ago