PM Modi Maldives Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय अपने दो दिवसीय मालदीव दौरे पर हैं, जहां शनिवार को उनका दौरे का दूसरा दिन था. आज उन्होंने मालदीव की राजधानी माले में आयोजित 60वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में ‘विशिष्ट अतिथि’ के रूप में भाग लिया. यह समारोह माले के प्रतिष्ठित रिपब्लिक स्क्वायर में आयोजित हुआ, जिसमें मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू भी मौजूद रहे.
इस खास मौके पर भारत और मालदीव (PM Modi Maldives Visit) के बीच कई अहम समझौतों पर सहमति बनी है. भारत ने मालदीव को 4,850 करोड़ रुपये देने की घोषणा की है. इसके अलावा, दोनों देशों के बीच एक मुक्त व्यापार समझौते (FTA) को जल्द ही अंतिम रूप दिए जाने की भी बात कही गई है.
प्रधानमंत्री मोदी ने माले में भारतीय समुदाय से भी मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने प्रवासी भारतीयों से बातचीत की और उनके योगदान की सराहना की. पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय समुदाय ने दोनों देशों के रिश्तों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.
इस मुलाकात में भारतीय तिरंगे की पृष्ठभूमि में लिए गए सामूहिक फोटो ने समारोह को और खास बना दिया. इस मौके पर बच्चों से लेकर वरिष्ठ नागरिक तक बड़ी संख्या में भारतीय प्रवासी मौजूद रहे, जिससे साफ झलकता है कि भारत और मालदीव के बीच सांस्कृतिक और सामाजिक संबंध कितने मजबूत हैं.
मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद से मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने लिखा, “मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद से मुलाकात की. वे हमेशा से भारत-मालदीव मैत्री के प्रबल समर्थक रहे हैं. इस बारे में बात की कि मालदीव हमेशा हमारी ‘पड़ोसी पहले’ नीति और महासागर दृष्टिकोण का एक महत्वपूर्ण स्तंभ रहेगा. भारत क्षमता निर्माण और विकासात्मक सहयोग के माध्यम से मालदीव का समर्थन करता रहेगा.”
प्रधानमंत्री मोदी ने पीपुल्स मजलिस (मालदीव की संसद) के अध्यक्ष अब्दुल रहीम अब्दुल्ला से भी मुलाकात की. दोनों नेताओं ने भारत-मालदीव की गहरी मित्रता के साथ संसदों के बीच घनिष्ठ संबंधों पर चर्चा की. उन्होंने इस मुलाकात को लेकर कहा, “20वीं मजलिस में भारत-मालदीव संसदीय मैत्री समूह का गठन द्विपक्षीय संबंधों के लिए एक स्वागत योग्य कदम है. भारत मालदीव में क्षमता निर्माण में सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है.”
पीएम मोदी ब्रिटेन के बाद अपनी विदेश यात्रा के अगले पड़ाव में शुक्रवार को मालदीव पहुंचे थे. पीएम मोदी ने इस दो दिवसीय यात्रा के पहले दिन कई अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लिया, जिसमें राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के साथ हुई मुलाकात भी शामिल है.
आगे पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुइज्जू ने शुक्रवार को मालदीव के रक्षा मंत्रालय भवन का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया. दोनों नेताओं ने भारत-मालदीव के बीच आर्थिक साझेदारी की भी समीक्षा की. बैठक से पहले राष्ट्रपति मुइज्जू ने प्रधानमंत्री का रिपब्लिक स्क्वायर पर औपचारिक स्वागत किया.
पीएम मोदी ने शुक्रवार को राष्ट्रपति मुइज्जू को मालदीव के लिए दो भीष्म हेल्थ क्यूब सेट भी सौंपे. अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों के साथ इस क्यूब से 200 घायलों को चिकित्सा सहायता मिल सकती है और इसमें 6 चिकित्साकर्मियों के दल को 72 घंटे तक सहायता प्रदान करने की क्षमता भी है.
ये भी पढ़ें: PM Modi की लोकप्रियता ने फिर लहराया वैश्विक मंच पर परचम, दुनिया के नेताओं में सबसे ऊपर
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
BJP Rajya Sabha Candidates: उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर से होने वाले राज्यसभा चुनाव को…
सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिकाओं पर केंद्र सरकार,…
मॉस्को में एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को शादी के लिए बेहद अनोखे अंदाज में…
GST Reform Compliance Refund Process: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि GST सुधारों का अगला…
नंदीग्राम उपचुनाव से कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान की याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट के…
हीरो विडा इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री में अगस्त में 108% का उछाल आया है. मात्र…