देश

Bihar Elections 2025: राजद अध्यक्ष लालू यादव ने बनाई नई टीम, राबड़ी देवी और जगदानंद सिंह को मिली नई जिम्मेदारी

Bihar Elections 2025: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव ने शनिवार को अपनी नई टीम की घोषणा कर दी. इस टीम में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को उपाध्यक्ष के रूप में शामिल किया गया है.

इस कमेटी के जरिए सामाजिक समीकरण साधने की भी कोशिश की गई है. राजद अध्यक्ष लालू यादव की कमेटी में चार उपाध्यक्ष, अब्दुलबारी सिद्दीकी प्रधान महासचिव, सुनील कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष के अलावा 12 महासचिव और 10 सचिवों की नियुक्ति की गई है.

लालू यादव के नेतृत्व में घोषित राष्ट्रीय कमेटी में जातीय समीकरण को भी साधा गया है. राजद की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में चार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए हैं, जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, पूर्व सांसद महबूब अली कैसर और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी शामिल हैं.

इसके अलावा जय प्रकाश नारायण यादव, भोला यादव, ललित कुमार यादव, रेणु कुशवाहा, कुमार सर्वजीत, अनु चाको (केरल), झारखंड के अभय सिंह सहित 12 लोगों को महासचिव का दायित्व सौंपा गया है.

ये भी पढ़ें: Bihar Elections 2025: “मुझे दुख है मैं ऐसी सरकार का समर्थन कर रहा हूं,” चिराग पासवान का नीतीश कुमार पर सबसे बड़ा हमला, JDU ने भी दिया जवाब

नई टीम में जातीय समीकरण का पूरा ध्यान

इसके अतिरिक्त 10 सचिवों की नियुक्ति की गई है, जिनमें यदुवंश कुमार यादव, लाल रत्नाकर, भारत भूषण मंडल, कार्तिकेय कुमार सिंह, विजय कुमार सिंह, संतोष कुमार जायसवाल, संजय ठाकुर, सुरेंद्र राम, स्वीटी सीमा हेंब्रम तथा राजेंद्र राम को शामिल किया गया है.

बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. राजद के अध्यक्ष लालू यादव (Lalu Yadav) की इस नई टीम की असली परीक्षा इस चुनाव में होने वाली है. वैसे, देखा जाए तो इस कमेटी में जातीय समीकरण का पूरा ख्याल रखा गया है.

चार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष में से एक लालू परिवार से यानी यादव जाति से, दूसरा सवर्ण (राजपूत) से, तीसरा मुसलमान और चौथा दलित समाज से है. प्रधान महासचिव की जिम्मेदारी अब्दुल बारी सिद्दीकी को दी गई है जो मुसलमान हैं. कोषाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह राजपूत समाज से आते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

GST Reform: कारोबारियों के लिए आसान होगा GST अनुपालन, रिफंड होगा तेज; गिरफ्तारी के नियमों में भी बदलाव पर विचार

GST Reform Compliance Refund Process: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि GST सुधारों का अगला…

8 minutes ago

नंदीग्राम उपचुनाव मामले में कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान की याचिका से अलग हुए जस्टिस जॉयमाल्या बागची

नंदीग्राम उपचुनाव से कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान की याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट के…

8 minutes ago

‘1 रुपये में 4 किलोमीटर का सफर’, हीरो विडा ईवी की बंपर डिमांड

हीरो विडा इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री में अगस्त में 108% का उछाल आया है. मात्र…

21 minutes ago

नटराजासन करने से पहले जरूर करें ये 7 योगासन, बैलेंस और फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ाने में मिलेगी मदद; जानें सही तैयारी

Natarajasana Preparatory Yoga Poses: नटराजासन एक कठिन बैलेंसिंग और बैकबेंड योगासन है, जिसे करने से…

25 minutes ago

‘पॉक्सो’ नाम अधिकतर ने सुना, कानून की सही जानकारी सिर्फ 17% को; समाधान अभियान के अध्ययन का खुलासा

समाधान अभियान के वार्षिक दिवस 2026 में जारी अध्ययन के अनुसार, अधिकांश लोग पॉक्सो शब्द…

28 minutes ago

रोशनी से नियंत्रित होंगे दिमाग के न्यूरॉन्स, तीन वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप से मिला 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार

साल 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार कार्ल डाइसरोथ, पीटर हेगमैन और जॉर्ज नागेल को ऑप्टोजेनेटिक्स…

1 hour ago