Bharat Express DD Free Dish

PM Modi की लोकप्रियता ने फिर लहराया वैश्विक मंच पर परचम, दुनिया के नेताओं में सबसे ऊपर

PM Modi ने एक बार फिर से पूरी दूनिया में भारत की साख को मजबूत करते हुए अपनी लोकप्रियता का झंडा बुलंद कर दिया है.

PM Modi की लोकप्रियता ने फिर लहराया वैश्विक मंच पर परचम, दुनिया के नेताओं में सबसे ऊपर - भारत एक्सप्रेस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मॉर्निंग कंसल्ट की रिपोर्ट में 75% अप्रूवल रेटिंग के साथ दुनिया के सबसे लोकप्रिय वैश्विक नेता का दर्जा मिला, जिससे उन्होंने अन्य देशों के नेताओं को पीछे छोड़ते हुए भारत की साख और दबदबा बढ़ाया।

प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने एक बार फिर से पूरी दूनिया में भारत की साख को मजबूत करते हुए अपनी लोकप्रियता का झंडा बुलंद कर दिया है. शनिवार को जारी मॉर्निंग कंसल्ट की रिपोर्ट के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी को 75 प्रतिशत अप्रूवल रेटिंग मिली है. जो उन्हें दुनिया के 20 शीर्ष नेताओं में सबसे ऊपर खड़ा करती है.

सूची में प्रधानमंत्री सबसे ऊपर

इस सर्वे के मुताबिक, दुनिया के अन्य बड़े देशों जैसे अमेरिका, जर्मनी, इटली, ब्राजील और नीदरलैंड्स के नेताओं को पीछे छोड़ते हुए प्रधानमंत्री मोदी सबसे आगे हैं. मॉर्निंग कंसल्ट की रिपोर्ट बताती है कि केवल 18 प्रतिशत लोगों ने उनके काम को लेकर असहमति जताई है, बजकि 7 प्रतिशत लोग अपनी राय देने से बचते रहे.

दूसरे स्थान पर कौन ?

दूसरे स्थान पर दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-मयोंग को 59 प्रतिशत अप्रुवल मिला है जबकि अर्जेंटीना के जेवियर मिली को 57 प्रतिशत, कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी को 56 प्रतिशत और ऑस्ट्रेलिया के एंथनी अल्बानीज को 45 प्रतिशत समर्थन मिला है.

राष्ट्रपति ट्रंप कितना लोकप्रिय

दूसरी तरफ अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप (President Trump) को सिर्फ 44 प्रतिशत अप्रुवल मिला है और 50 प्रतिशत लोगों ने असहमति जताई है.

इटली और दक्षिण अफ्रीका के नेताओं की लोकप्रियता

इटली और दक्षिण अफ्रीका के नेताओं की बात करें तो उन्हें 54 प्रतिशत नकरात्मक राय का सामना करना पड़ा. कुछ देशों जैसे स्विट्जरलैंड, पोलैंड और बेल्जियम में नेताओं की अप्रूवल रेटिंग 50 प्रतिशत से नीचे रही है. सबसे नीचे ब्राजील और नॉर्वे के नेता हैं, जिन्हें 60 प्रतिशत जनता ने अस्वीकार किया है.

इसे भी पढ़े- Pakistani Refugees In India: पाक से आए 185 हिंदू शरणार्थियों को गुजरात में मिली भारतीय नागरिकता

विशेषज्ञों का क्या मानना है ?

विशेषज्ञ मानते हैं कि पीएम मोदी (PM Modi) की वैश्विक छवि, मजबूत नेतृत्व शैली और घरेलू नीतियों में लिए गए निर्णायक फैसलों ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सबसे लोकप्रिय नेता बना दिया है. यह आंकड़ा साबित करता है कि भारत अब वैश्विक राजनीति में एक मजबूत आवाज बन चुका है.

भारतवासियों के लिए गर्व की बात

पीएम मोदी की यह उपलब्धि भारतवासियों के लिए गर्व की बात है. जब देश का नेता दुनिया भर में सबसे ज्यादा पसंद किया जाए तो जाहिर है कि पूरी दुनिया भारत की ओर एक उभरती हुई शक्ति के रूप में देख रही है.Also Follow

Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read