देश

141 से सीधे 197 लाख टन! मोदी सरकार की इस योजना से मछली उत्पादन में आया रिकॉर्ड उछाल, आंकड़े देखकर चौंक जाएंगे

केंद्र की मोदी सरकार ने मंगलवार को संसद में मत्स्य पालन क्षेत्र को लेकर एक उत्साहजनक आंकड़ा पेश किया है. सरकार के मुताबिक, ‘प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना’ (PMMSY) के प्रभावी क्रियान्वयन से देश में मछली उत्पादन में अभूतपूर्व उछाल आया है. वित्त वर्ष 2024-25 में देश का कुल मछली उत्पादन बढ़कर 197.75 लाख टन के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है, जो इससे पिछले वित्त वर्ष 2023-24 में 141.64 लाख टन दर्ज किया गया था.

लोकसभा में केंद्रीय मंत्री ललन ने दी जानकारी

लोकसभा में पूछे गए एक सवाल का लिखित जवाब देते हुए केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ​​ललन सिंह ने बताया कि सरकार ने वित्त वर्ष 2020-21 से इस योजना को लागू किया था. पिछले छह वर्षों के दौरान इस योजना ने देश में जलीय कृषि और मत्स्य पालन के समग्र विकास में ऐतिहासिक योगदान दिया है.

भारत में मछली उत्पादन बढ़ा.

महिला सशक्तिकरण, इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि इस योजना के तहत महिला लाभार्थियों को इकाई लागत (यूनिट कॉस्ट) पर 60 प्रतिशत तक की भारी वित्तीय सहायता (सब्सिडी) दी जा रही है. पिछले छह वित्तीय वर्षों (2020-21 से 2025-26) में विभिन्न राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेशों की 1,47,654 महिला लाभार्थियों को जोड़ने के लिए 4178.30 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है.

इसके अलावा, सरकार ने अप्रैल 2026 तक कोल्ड चेन और ट्रांसपोर्टेशन सुविधाओं को मजबूत करने के लिए PMMSY और FIDF के तहत 2,797 करोड़ रुपये के प्रस्ताव मंजूर किए हैं. इसके तहत देश भर में 775 कोल्ड स्टोरेज व आइस प्लांट, 28,489 मछली परिवहन इकाइयां (जैसे आइस बॉक्स वाली मोटरसाइकिलें, ऑटो-रिक्शा और रेफ्रिजरेटेड ट्रक), 1,394 लाइव फिश सेलिंग यूनिट्स, 6,018 फिश कियोस्क और 117 खुदरा व 24 थोक मछली बाजारों का निर्माण किया जा रहा है.

यह भी पढ़िए: PM मोदी के ‘नेट जीरो’ विजन को आगे बढ़ाते गुजरात ने बनाया कीर्तिमान: 1 वर्ष में किया इतनी हरित बिजली का उत्पादन, 40% तक घटा कार्बन उत्सर्जन

Bharat Express Desk

Recent Posts

रणजी टीम पर कोर्ट के फैसले की मार, मैच से 2 दिन पहले पूरी स्क्वॉड बदलनी पड़ी

Meghalaya Cricket Association: मेघालय क्रिकेट एसोसिएशन के विवाद ने रणजी ट्रॉफी टीम को भी प्रभावित…

48 seconds ago

जानिए कौन थे काशी के अंतिम राजा विभूति नारायण सिंह, जिन्हें भगवान की तरह पूजते थे लोग?

काशी के अंतिम शासक डॉ. विभूति नारायण सिंह ऐसे राजा थे, जिन्होंने राजगद्दी से ज्यादा…

27 minutes ago

24 घंटे में मजिस्ट्रेट के सामने पेशी का वक्त उसकी आधिकारिक गिरफ्तारी से नहीं माना जाएगा: सुप्रीम कोर्ट

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पुलिस किसी व्यक्ति को हिरासत में…

37 minutes ago

UP Elections 2027: ’27 में कृष्ण आएंगे’… लखनऊ में सपा के नए होर्डिंग से अखिलेश यादव के पक्ष में माहौल बनाने की होड़

Samajwadi Party Lucknow: लखनऊ में समाजवादी पार्टी दफ्तर के बाहर अखिलेश यादव और भगवान श्रीकृष्ण…

46 minutes ago

दिवाली बोनस हो तो ऐसा…! कंपनी ने कर्मचारियों को दिए iPhone 16, VIDEO देख लोग बोले- ‘भाई वैकेंसी है क्या?’

दिल्ली के रोहिणी स्थित फाइनेंस कंपनी 'फाइनेंसरसाब' ने दिवाली बोनस के तौर पर अपने कर्मचारियों…

54 minutes ago

राजस्थान के नागौर में बारूद बनाने वाली इकाई में हुए विस्फोट में दो लोगों की मौत

राजस्थान के नागौर में पटाखों के गोदाम में भीषण आग के बाद हुए जोरदार धमाके…

56 minutes ago