देश

PNB सोल्जरथॉन 2026: CMD उपेंद्र राय ने युवाओं में भरा जोश, ‘रन फॉर सोल्जर्स’ में दिखा देशभक्ति का जज्बा

देश की राजधानी दिल्ली आज एक अलग ही रंग में रंगी नजर आई. मौका था ‘पीएनबी सोल्जरथॉन’ (PNB Soldierathon) का, जिसे ‘रन विद सोल्जर्स, रन फॉर सोल्जर्स’ के नारे के साथ आयोजित किया गया. जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से शुरू हुई इस दौड़ में देशभक्ति, फिटनेस और सामाजिक जिम्मेदारी का एक अनोखा संगम देखने को मिला.

इस मेगा इवेंट के केंद्र में भारत एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय रहे. उन्होंने न केवल इस दौड़ में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, बल्कि फ्लैग-ऑफ (हरी झंडी दिखाने) में भी अग्रणी भूमिका निभाई. उनकी मौजूदगी और ऊर्जा ने आयोजन में शामिल हजारों युवाओं और नागरिकों के बीच राष्ट्रीय भावना का संचार कर दिया.

सैनिकों के कल्याण के लिए है यह दौड़- CMD उपेंद्र राय

कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बात करते हुए CMD उपेंद्र राय ने इस दौड़ के असली मकसद और अपने अनुभवों को साझा किया. उन्होंने कहा कि मैं इस कार्यक्रम से बहुत सालों से जुड़ा हुआ हूं. मेजर पुनिया और जनरल वीके सिंह जी ने इस कार्यक्रम की शुरुआत की थी. इस मैराथन से जो भी फंड इकट्ठा होता है, उसे सैनिक विकलांग कल्याण के लिए बनाए गए दो संस्थानों (पुणे और मोहाली) में जमा किया जाता है. उन्होंने समाज को एक बेहद भावुक और प्रेरक संदेश देते हुए कहा कि

‘जब कोई व्यक्ति डिप्रेशन में हो, परेशान हो या जीवन की समस्याओं से जूझ रहा हो, तो उसे इन दो जगहों (सैनिक कल्याण केंद्रों) पर जाकर कुछ घंटे बिताने चाहिए. पिछले साल जब पुणे में रेस हुई थी, तब मैं वहां गया था और कई वॉर वॉरियर्स (युद्धवीरों) से मिला था. किसी के हाथ कट चुके थे, तो किसी के पैर नहीं थे, लेकिन उनके साहस को देखकर मैं सलाम करता हूं. ऐसा अनुभव जीवन को नई दिशा देता है.’

सनातन संस्कृति सिखाती है शांति

युवाओं में राष्ट्रवाद और सेना के प्रति सम्मान को लेकर पूछे गए सवाल पर CMD उपेंद्र राय ने भारत की सनातन संस्कृति और वर्तमान वैश्विक परिदृश्य का सटीक उदाहरण दिया. उन्होंने कहा कि भारत एक राष्ट्रवादी देश है और इस समय पूरे देश में राष्ट्रवाद की एक अनूठी लहर दौड़ती दिखाई दे रही है. आज जब पूरी दुनिया में युद्ध और आतंक का साया है, ऐसे में भारत हमेशा शांति का पक्षधर रहा है. भारतीयता, राष्ट्रीयता, समर्पण और राष्ट्रवाद ही हमारा नारा है.

CMD उपेंद्र राय ने अपनी बात को गहराई देते हुए आगे कहा कि हमारी सनातन संस्कृति सबसे पहले हमें शांति सिखाती है. लेकिन जो इस शांति को बार-बार तोड़ता है, उसके लिए भगवान राम हमें यह भी सिखाते हैं कि उनके कंधे पर टंगा धनुष और हाथ में पकड़ा बाण, अशांति फैलाने वालों के लिए एक करारा जवाब है.

ये भी पढ़ें: सोल्जरथॉन 2026: जवानों के सम्मान में दौड़ी दिल्ली, जनरल वीके सिंह ने दिया खास संदेश

फिटनेस के साथ कृतज्ञता का मंच

‘पीएनबी सोल्जरथॉन’ का यह आयोजन केवल फिटनेस का मंच नहीं, बल्कि देश के रक्षकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का एक भव्य अनुष्ठान बन गया, जिसमें CMD उपेंद्र राय के विचारों ने एक नई ऊर्जा फूंकने का काम किया.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

दिल्ली का ‘मिनी बंगाल’ हुआ मां दुर्गा की भक्ति में लीन, देखें 50वें वर्ष के भव्य दूर्गा पूजा के आयोजन की खूबसूरत तस्वीरें

दिल्ली के 'मिनी बंगाल' चितरंजन पार्क में दुर्गा पूजा का 50वां वर्ष धूमधाम से मनाया…

16 minutes ago

PK की एंट्री और अनंत सिंह की बगावत… बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले तेज हुई हलचल

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी…

31 minutes ago

Cupid के टर्नअराउंड से PC Jeweller तक: आदित्य कुमार के ₹73 करोड़ के इन्वेस्टमेंट से ज्वैलरों की बदलेगी किस्मत?

ADITYA HALWASIYA INVESTS IN PC JEWELLER: हेल्थकेयर और एफएमसीजी क्षेत्र की कंपनी क्यूपिड लिमिटेड (Cupid…

36 minutes ago

PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज कराने की अनुमति दे…

37 minutes ago

‘कुर्सी हथियाने की हो रही है नापाक साजिश’, सीएम योगी ने खोली दी पोल; बोले- नहीं मिलेगी सफलता

CM Yogi Statement On Bangladesh Model: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष और…

48 minutes ago