Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Soldierathon

दिल्ली में आयोजित 'SOLDIERATHON 2026' में भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय ने धावकों का उत्साह बढ़ाया. उन्होंने इस सफल आयोजन का श्रेय जनरल वीके सिंह और पूरी टीम को देते हुए देशवासियों से 'फिटिस्तान' मुहिम से जुड़ने की अपील की.

दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित 'PNB सोल्जरथॉन' में भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के CMD उपेंद्र राय ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने सैनिकों के कल्याण, राष्ट्रवाद और सनातन संस्कृति पर अहम विचार साझा किए.

फिटिस्तान-एक फिट भारत की फाउंडर शिल्पा भगत ने भारत एक्सप्रेस से खास बातचीत में कहा कि सोल्जरथॉन का आयोजन भारत के नागरिकों को फिट रहने के सन्देश देता है.

सोल्जरथॉन में 10 किलोमीटर और 5 किलोमीटर की दो दौड़ का आयोजन किया गया. जिसे जनरल वीके सिंह और सीएमडी उपेन्द्र राय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.