महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) के हेलीकॉप्टर और बैग की जांच का मामला थमता नजर नहीं आ रहा है. एक ओर शिवसेना (यूबीटी) चुनाव आयोग पर सवाल उठा रही है, तो दूसरी और महाराष्ट्र की महायुति सरकार में शामिल उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने इस तरह की चेकिंग को स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव की जरूरत बताया है. दरअसल शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे की चुनाव आयोग के कर्मचारियों ने चेकिंग की थी. उद्धव ठाकरे का हेलीकॉप्टर जैसे ही उस्मानाबाद के औसा विधानसभा क्षेत्र में उतरा तो चुनाव आयोग की टीम वहां पहुंच गई और उन्होंने इसकी चेकिंग की. इससे पहले सोमवार को यवतमाल जिले में ठाकरे का बैग चेक किया गया था.
इसके अलावा महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बैग को एयरपोर्ट पर चेक किया गया था. भाजपा ने खुद इसका वीडियो अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया. भाजपा ने बताया कि 7 नवंबर को यवतमाल जिले में देवेंद्र फडणवीस का बैग चेक किया गया.
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) प्रमुख अजित पवार (Ajit Pawar) ने भी अपने एक्स अकाउंट पर बैग चेक करने का वीडियो शेयर किया है. उन्होंने लिखा है, “आज चुनाव प्रचार के लिए जाते समय चुनाव आयोग ने मेरे बैग और हेलीकॉप्टर की नियमित जांच की. मैंने पूरा सहयोग किया और मेरा मानना है कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए ऐसे उपाय आवश्यक हैं. हम सभी कानून का सम्मान करें और हमारे लोकतंत्र की अखंडता को बनाए रखने के प्रयासों का समर्थन करें.”
वहीं लातूर में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) का भी हेलीकॉप्टर चेक किया गया है. बताया जा रहा है कि वह लातूर में एक चुनावी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे. इसी दौरान उनके हेलीकॉप्टर की तलाशी ली गई. महाराष्ट्र की कुल 288 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को मतदान होंगे और नतीजों की घोषणा 23 नवंबर को होगी. लेकिन उससे पहले ही महाराष्ट्र में नेताओं के बैग और हेलीकॉप्टर चेकिंग का मुद्दा गरमा गया है.
-भारत एक्सप्रेस
कमोडिटी मार्केट में भारी बिकवाली के चलते सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट…
अहोई अष्टमी का व्रत 1 नवंबर 2026 (रविवार) को रखा जाएगा. इस दिन माताएं संतान…
Indian Space Research: इसरो ने रचा नया इतिहास! श्रीहरिकोटा से NVS-03 नेविगेशन सैटेलाइट को सफलतापूर्वक…
Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti: सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और…
राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर दिल्ली में आयोजित 'एकता दौड़' के दौरान गृह मंत्री…
US Deference Policy: H-1B वीजाधारकों के लिए बुरी खबर: अमेरिका सरकार 'डेफरेंस टू प्रायर अप्रूवल्स'…