देश

संभल हिंसा वाले इलाके में घर के बाहर पोस्टर लगाया, ओवैसी बोले- डर के मारे लोग पलायन कर रहे, पुलिस ने दी सफाई

अरूण चाहल- रिपोर्ट, संभल


संभल में एक घर के बाहर पोस्टर चस्पा हुआ है. “कैंसर का इलाज कराने दिल्ली गए हैं” दरवाजे पर डॉक्टर की जांच रिपोर्ट लगाई गई है, बंद मकान को देखकर कोई यह न समझे कि घर छोड़कर चले गए हैं. आपको बता दें कि इसी मकान क्षेत्र के अंतर्गत 24 नवंबर को मस्जिद सर्वे के दौरान हिंसा भड़की थी, दंगाइयों की तलाश के लिए पुलिस लगातार घरों पर दबिश दे रही है.

उक्त पूरा घटनाक्रम जनपद संभल की सदर कोतवाली संभल क्षेत्र के मौहल्ला कोट गर्वी का है और 55 साल के बुजुर्ग अयाज खान का मकान है. इनका इलाज चल रहा है और दरवाजे पर इन्होंने एक पोस्टर चस्पा किया है. “कैंसर के इलाज के लिए दिल्ली गए हुए हैं” आपको बता दें कि संभल पुलिस हिंसा में शामिल दंगाइयों की तलाश में लगातार पूछताछ के लिए घर-घर पहुंच रही है और दंगाइयों की पहचान उजागर होने के बाद उनकी गिरफ्तारी के लिए भी दबिश दे रही है.

AIMIM के असदुद्दीन ओवैसी ने x पर कही बात

बीते साल की 24 नवंबर 2024 को शाही जामा मस्जिद में कोर्ट के आदेश पर एडवोकेट कमिश्नर सर्वे हुआ था और मोहल्ला कोट गर्वी में हिंसा भड़की थी, हजारों की संख्या में आए दंगाइयों ने पुलिस पर पथराव और फायरिंग की, साथ ही वाहनों में आगजनी कर दी.

इलाके के निवासियों ने बताया कि दोनों लोग बुजुर्ग हैं और यह मकान अयाज खान का है जिनकी उम्र 55 साल है इनका कैंसर का इलाज चल रहा है. फिलहाल यह लोग दिल्ली इलाज करने के लिए गए हैं घर में पति-पत्नी ही हैं. बीच-बीच में घर आ जाते हैं दो-ढाई महीने पहले इलाज करने के लिए गए थे जब भी इन्हें अस्पताल से तारीख मिलती है तब चले जाते हैं. उन्होंने बताया कि वैसे कोई परेशानी नहीं है पुलिस लगातार पूछताछ के लिए आ रही है बंद मकान को देखकर कुछ और ना समझे इसलिए उन्होंने अपनी जांच रिपोर्ट का फोटो दरवाजे पर लगा दिया है.

संभल में हिंसा के बाद जो लोग घर छोड़कर गए हैं वह लोग हिंसा में शामिल हैं. संभल के हालात सामान्य हैं. स्कूल कॉलेज सभी रोजगार काम हो रहे हैं. अब तक 79 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. 74 लोगों के पोस्टर जारी कर तलाश की जा रही है. AIMIM के असदुद्दीन ओवैसी ने सोशल साइट x पर संभल में मुसलमान के पलायन की बात कही थी.कृष्ण कुमार बिश्नोई एसपी संभल ने बताया कि घटना में शामिल लोगों पर एक्शन लिया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

आंध्र प्रदेश में दो चक्रवातों से भारी तबाही, पीएम मोदी ने CM चंद्रबाबू नायडू से फोन पर लिया हालात का जायजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को फोन…

4 minutes ago

8th Pay Commission Update: 8वें वेतन आयोग पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब चमकेगी कर्मचारियों की किस्मत

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग की 18 महीने की समयसीमा का 66% हिस्सा पूरा…

46 minutes ago

IND vs NZ: मैच में बारिश ने डाला खलल, क्या DLS मेथड से मिल पाएगी टीम इंडिया को जीत?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे पहले वनडे…

50 minutes ago

सनी देओल की फिल्म ‘सूर्या’ पर रोक लगाने से हाई कोर्ट का इनकार, डॉक्टरों की याचिका खारिज

दिल्ली हाई कोर्ट ने सनी देओल की आगामी फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' की…

1 hour ago

2 से अधिक बच्चे होने पर चुनाव लड़ने पर रोक गलत? सुप्रीम कोर्ट का बड़ा रुख

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने दो से अधिक बच्चे होने पर पंचायत और स्थानीय निकाय…

1 hour ago