देश

बिजली गुल होने से अस्पताल में हड़कंप, इलाज के बीच परिजन मोबाइल की रोशनी पर निर्भर

बिहार के आरा के सदर अस्पताल में शनिवार रात बिजली गुल रही. इस दौरान वार्डों और इमरजेंसी सेवाओं में अफरातफरी की स्थिति बन गई. स्थानीय लोगों ने अस्पताल प्रबंधन की तैयारियों पर सवाल उठाए हैं. एबीवीपी से जुड़े छात्र नेताओं ने भी इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए स्वास्थ्य मंत्री को मामले की जानकारी दी और सुधार नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है.

अंधेरे में डूबा जिला का सबसे बड़ा अस्पताल

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अचानक बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण अस्पताल के कई वार्डों में अंधेरा छा गया और मरीजों के इलाज में भारी बाधा उत्पन्न हुई. इमरजेंसी रूम और सामान्य वार्डों में स्थिति इतनी खराब थी कि कई मरीजों को तुरंत ध्यान देने में कठिनाई आई. परिजन और स्टाफ अपने मोबाइल की रोशनी का सहारा लेकर जरूरी काम करने में जुट गए, जिससे अस्पताल का माहौल पूरी तरह अस्थिर दिखा.

लोगों ने अस्पताल प्रशासन से यह भी सवाल उठाया कि इतने बड़े सरकारी अस्पताल में बैकअप बिजली की व्यवस्था क्यों समय पर सक्रिय नहीं हो सकी?

छात्र नेताओं ने जताया विरोध

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि भवन और ढांचा आधुनिक दिखता है, लेकिन मूलभूत सुविधाओं की कमी अब भी बरकरार है. जब जिला मुख्यालय के अस्पताल की यह स्थिति है, तो ग्रामीण क्षेत्रों की हालत का अंदाजा लगाया जा सकता है. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से जुड़े छात्र नेताओं ने अस्पताल प्रशासन की कार्यशैली पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है. उनका कहना है कि ऐसी लापरवाही मरीजों की जान को जोखिम में डाल सकती है.

नेताओं ने स्वास्थ्य मंत्री से हस्तक्षेप की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा.

यह भी पढ़े: डॉ. राजेश्वर सिंह का बड़ा विज़न, लखनऊ में बनेगा मल्टी-इंस्टीट्यूशनल इनोवेशन हब, स्टार्टअप्स को मिलेगा बड़ा सहारा

-भारत एक्सप्रेस 

Written By: Shubhra Rai (Intern)

Govind Kumar Singh

गोविंद सिंह बिहार के कैमूर जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हासिल की और पटना कॉलेज, पटना से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों में काम करते हुए समाचार लेखन, कंटेंट एडिटिंग, रिसर्च और न्यूज प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया। फिलहाल वह भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी पत्रकारिता का प्रमुख फोकस विदेश नीति, राष्ट्रीय राजनीति और बिहार से जुड़े मुद्दों पर है।

Recent Posts

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

3 hours ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

4 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

4 hours ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

4 hours ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

4 hours ago