Jammu News: जम्मू-कश्मीर के आर.एस. पुरा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास बसे गांवों में शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने आसमान से उतरकर खेतों में गिरे कुछ संदिग्ध गुब्बारे देखे. मामला सीमा से सटे कोठे अगरा चक गांव का है, जहां खेतों में पाकिस्तानी गुब्बारे मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. सीमावर्ती इलाका होने की वजह से लोग तुरंत सतर्क हो गए और इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई.
मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि खेतों के बीचों-बीच दो अलग-अलग तरह के गुब्बारे पड़े थे. इनमें से एक गुब्बारा सफेद और हरे रंग का था, जिसे बिल्कुल किसी हवाई जहाज की शक्ल में बनाया गया था.
सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह थी कि इस गुब्बारे पर ‘Pakistan International Airlines’ (PIA) साफ-साफ लिखा हुआ था. इसके ठीक बगल में एक और पीले रंग का गुब्बारा मिला, जो दिल के आकार का था. सीमा पार की एयरलाइन का नाम लिखे इन गुब्बारों को देखकर गांव वाले हैरान रह गए.
जैसे ही गुब्बारे मिलने की खबर अगरा चक बॉर्डर पुलिस पोस्ट तक पहुंची, चौकी प्रभारी अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे. पुलिस ने सुरक्षा घेरा बनाते हुए दोनों गुब्बारों को अपने कब्जे में ले लिया.
अंतरराष्ट्रीय सीमा के इतने करीब इस तरह की चीजों का मिलना सुरक्षा के लिहाज से काफी संवेदनशील माना जाता है. हालांकि, पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि शायद तेज हवाओं के कारण ये गुब्बारे सीमा पार से उड़कर भारतीय क्षेत्र में दाखिल हो गए होंगे.
ये भी पढ़ें- क्या फिर आतंकियों के निशाने पर है दिल्ली? खुफिया अलर्ट के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने बढ़ाई सख्ती
भले ही शुरुआती तौर पर यह हवा के साथ आई कोई सामान्य घटना लग रही हो, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां किसी भी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहतीं. पुलिस ने बरामद किए गए गुब्बारों को जब्त कर लिया है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या इनके साथ कोई संदिग्ध डिवाइस या संदेश तो नहीं भेजा गया था. फिलहाल, सीमावर्ती इलाकों में गश्त बढ़ा दी गई है और सुरक्षा बल पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
मुजफ्फरपुर में जादू-टोने के शक में पड़ोसियों ने 52 वर्षीय महिला की पीट-पीटकर हत्या कर…
SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट…
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी…
सितंबर 2026 में देश की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.54% और खाद्य महंगाई 7.74% पर…
शीर्ष अदालत ने प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज़ को मुनाफ़े के सेंटर की तरह चलाने से…
पश्चिम बंगाल के पानीटंकी भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी के एक मामले में मिजोरम की…