देश

अब नेताओं को भी देनी होगी UPSC जैसी परीक्षा! प्रशांत किशोर की पार्टी ‘जनसुराज’ का अनोखा मॉडल

जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने रविवार को कहा कि संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा की तैयारी करने वाले जो अभ्यर्थी अभी तक सफल नहीं हो सके हैं, वो हमसे संपर्क करें. जनसुराज से जुड़कर उनका सपना साकार होगा. बेतिया सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रशांत किशोर ने कहा, ‘जन सुराज कोई राजनीतिक पार्टी नहीं है. यह यूपीएससी और बीपीएससी की तर्ज पर बनाई गई पार्टी है, जहां पर नेताओं को अपनी काबिलियत की परीक्षा देनी पड़ेगी और परीक्षा पास होने पर उनका सांसद, विधायक, मुखिया, जिला पार्षद और वार्ड पार्षद के रूप में चयन होगा.’

युवाओं को प्राथमिकता

प्रशांत किशोर ने कहा कि उनकी पार्टी में किसे टिकट मिलेगा और किसे नहीं, यह उनकी काबिलियत पर निर्भर करता है. जनसुराज एक विचारधारा से लैस पार्टी है, जो काबिलियत के आधार पर टिकट का बंटवारा करेगी. यूपीएससी की तर्ज पर जिस तरह से लाखों युवा परीक्षा देते हैं, जो काबिल होते हैं, कलेक्टर-एसपी बनते हैं और उनका सिलेक्शन होता है, ठीक उसी तरह बीपीएससी में भी जो युवा काबिल होते हैं, वो परीक्षा पास कर अधिकारी बनते हैं. ठीक उसी तरह से जनसुराज है, जिसमें युवाओं की काबिलियत देखी जा रही है. प्रत्याशियों को परखा जा रहा है.

उन्होंने कहा कि कितने प्रत्याशी विधानसभा चुनाव लड़ने योग्य हैं, कितने वार्ड पार्षद लड़ने वाले हैं, कितने मुखिया बनने वाले हैं, कितने जिला पार्षद बनने वाले हैं. इन सभी को पार्टी चिन्हित कर रही है और उन्हें वैसे ही जगह पर काबिलियत के अनुसार चुनाव लड़ाया जाएगा ताकि बेहतर समाज का निर्माण हो सके. यहां यूपीएससी की तर्ज पर ही प्रत्याशियों का चयन किया जाएगा.

आज तक भारत में ऐसी कोई राजनीतिक पार्टी नहीं है, जिसमें नेताओं को चुनाव लड़ने के लिए यूपीएससी की तर्ज पर परीक्षा में पास करना पड़ा हो. जो फेल होंगे, उन्हें सबसे निचले पद पर वार्ड पार्षद का चुनाव लड़ना होगा.


ये भी पढ़े: राजनीति में एंट्री की ओर निशांत कुमार? जन्मदिन पर लगे पोस्टर ने बढ़ाई चर्चा


भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

मेयर से राज्यपाल और मंत्री तक: बेबी रानी मौर्य के सफर से समझें महिला सशक्तिकरण

बेबी रानी मौर्य के मेयर से राज्यपाल और मंत्री तक के सार्वजनिक सफर से समझें…

1 minute ago

दिल्ली दंगा मामला: ‘सुप्रीम कोर्ट की शर्तों में नहीं हो सकता बदलाव’, उमर-शरजील की बेल अर्जी फिर नामंजूर

UAPA Case: दिल्ली हाई कोर्ट ने 2020 दिल्ली दंगों के आरोपी उमर खालिद और शरजील…

4 minutes ago

गोंदिया में वन्यजीव तस्करी का पर्दाफाश: DRI नागपुर ने जब्त की तेंदुए की खाल, वन विभाग को सौंपे आरोपी

Gondia News: गोंदिया जिले के देवरी में डीआरआई (DRI) नागपुर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए…

20 minutes ago

उज्जैन में पत्थरबाजों की निकली हेकड़ी: दबोचे गए 20 उपद्रवी, मुंह छिपाते आए नजर

Ujjain Shahi Masjid controversy: उज्जैन शाही मस्जिद विवाद और पथराव के मामले में पुलिस ने…

44 minutes ago

निवेश से एक्सपोर्ट तक, कैसे यूपी बन रहा बिजनेस हब? जानें मंत्री नंद गोपाल नंदी की भूमिका

UP Investment Hub: उत्तर प्रदेश को निवेश और कारोबार का बड़ा केंद्र बनाने की कोशिशों…

52 minutes ago

यंग तुर्क की विरासत: कैसे बलिया की क्रांति आज भी उत्तर प्रदेश के राजनीतिक मिजाज को गढ़ रही?

Chandra Shekhar Young Turk: बलिया के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को ‘यंग तुर्क’ कहा गया, लेकिन…

1 hour ago