Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

अब नेताओं को भी देनी होगी UPSC जैसी परीक्षा! प्रशांत किशोर की पार्टी ‘जनसुराज’ का अनोखा मॉडल

जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने रविवार को बेतिया में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि उनकी पार्टी में नेताओं को टिकट सिर्फ काबिलियत के आधार पर मिलेगा. उम्मीदवारों को यूपीएससी और बीपीएससी जैसी परीक्षा पास करनी होगी.

Bihar Election 2025

जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने रविवार को कहा कि संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा की तैयारी करने वाले जो अभ्यर्थी अभी तक सफल नहीं हो सके हैं, वो हमसे संपर्क करें. जनसुराज से जुड़कर उनका सपना साकार होगा. बेतिया सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रशांत किशोर ने कहा, ‘जन सुराज कोई राजनीतिक पार्टी नहीं है. यह यूपीएससी और बीपीएससी की तर्ज पर बनाई गई पार्टी है, जहां पर नेताओं को अपनी काबिलियत की परीक्षा देनी पड़ेगी और परीक्षा पास होने पर उनका सांसद, विधायक, मुखिया, जिला पार्षद और वार्ड पार्षद के रूप में चयन होगा.’

युवाओं को प्राथमिकता

प्रशांत किशोर ने कहा कि उनकी पार्टी में किसे टिकट मिलेगा और किसे नहीं, यह उनकी काबिलियत पर निर्भर करता है. जनसुराज एक विचारधारा से लैस पार्टी है, जो काबिलियत के आधार पर टिकट का बंटवारा करेगी. यूपीएससी की तर्ज पर जिस तरह से लाखों युवा परीक्षा देते हैं, जो काबिल होते हैं, कलेक्टर-एसपी बनते हैं और उनका सिलेक्शन होता है, ठीक उसी तरह बीपीएससी में भी जो युवा काबिल होते हैं, वो परीक्षा पास कर अधिकारी बनते हैं. ठीक उसी तरह से जनसुराज है, जिसमें युवाओं की काबिलियत देखी जा रही है. प्रत्याशियों को परखा जा रहा है.

उन्होंने कहा कि कितने प्रत्याशी विधानसभा चुनाव लड़ने योग्य हैं, कितने वार्ड पार्षद लड़ने वाले हैं, कितने मुखिया बनने वाले हैं, कितने जिला पार्षद बनने वाले हैं. इन सभी को पार्टी चिन्हित कर रही है और उन्हें वैसे ही जगह पर काबिलियत के अनुसार चुनाव लड़ाया जाएगा ताकि बेहतर समाज का निर्माण हो सके. यहां यूपीएससी की तर्ज पर ही प्रत्याशियों का चयन किया जाएगा.

आज तक भारत में ऐसी कोई राजनीतिक पार्टी नहीं है, जिसमें नेताओं को चुनाव लड़ने के लिए यूपीएससी की तर्ज पर परीक्षा में पास करना पड़ा हो. जो फेल होंगे, उन्हें सबसे निचले पद पर वार्ड पार्षद का चुनाव लड़ना होगा.


ये भी पढ़े: राजनीति में एंट्री की ओर निशांत कुमार? जन्मदिन पर लगे पोस्टर ने बढ़ाई चर्चा


भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital