प्रयागराज के मेजा में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. खेत में बने गड्ढे में डूबने से चार बच्चों की मौत हो गई.
ग्राम वासियो के मंगलवार शाम चारों मासूम बच्चे हीरा आदिवासी के बेटे हुनर (5 वर्ष) और वैष्णवी (4 वर्ष), विमल कुमार का बेटा कंधा (5 वर्ष) और संजय आदिवासी का बेटा केशरी (4 वर्ष) गांव में खेल रहे थे. खेलते खेलते वे कब खेत के गड्ढे की तरफ चले गए पता ही नहीं चला. शाम को बच्चों की तलाश शुरू हो गई. हर तरफ बच्चों को तलाशा गया पर किसी का ध्यान गड्ढे की तरफ नहीं गया.
बुधवार सुबह गांव से कुछ दूर खेत में स्थित ईंट भट्ठे के लिए खोदे गए गड्ढे में एक बच्चे का शव उतराता नजर आया. इसके बाद गांव के लोग गड्ढे में उतर गए. एक एक कर चारों के शव बरामद हो गए.
सूचना मिलते ही मेजा थाना प्रभारी राजेश उपाध्याय और चौकी प्रभारी अनिल पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. घटना से चारों परिवारों में शोक की लहर है.
रात भर बच्चों की तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. सुबह गड्ढे में भरे पानी में शव उतराते हुए मिले. चार बच्चों की मौत से पूरे गांव में कोहराम मचा है. सभी शवो कों पीएम के लिए भेज दिया गया है.
-भारत एक्सप्रेस
प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…
दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…
सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…
रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…