आस्था

मनकामेश्वर मंदिर में श्रद्धालु नहीं चढ़ा सकेंगे पॉलीथिन और पैकेट से दूध

सावन महीने की शुरुआत हो रही है जिससे शिव मंदिरों में जोरदार तैयारियां चल रही हैं. प्रयागराज के मनकामेश्वर मंदिर में भी भक्तों और श्रद्धालुओं के लिए तमाम व्यवस्थाएं की जा रही हैं. मंदिर के महंत श्रीधरानंद ब्रह्मचारी के मुताबिक बहुत से शिव भक्त शिवलिंग पर पैकेट से या फिर पॉलीथिन से दूध चढ़ाते हैं, वह पूरी तरह गलत है , शास्त्रों में शिवलिंग पर दूध सोने, चांदी ,तांबे या अन्य पात्र का उपयोग किए जाने का जिक्र है.

मनकामेश्वर मंदिर में पैकेट और पॉलीथिन से दूध चढ़ाने पर पाबंदी

मनकामेश्वर मंदिर के महंत ने शिवलिंग पर पैकेट या पॉलीथिन से दूध चढ़ाने पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी है और अब श्रद्धालु मंदिर में किसी पात्र से ही दूध चढ़ा सकेंगे.
प्रयागराज का मनकामेश्वर मंदिर यमुना तट पर स्थित है , मंदिर में भक्तों की हमेशा काफी भीड़ रहती है और सोमवार को भीड़ कुछ ज्यादा हो जाती है.
सावन के महीने में प्राचीन मनकामेश्वर मंदिर में भक्तों की नित्य लंबी-लंबी कतारें लग जाती हैं जिससे श्रद्धालुओं को भगवान शिव के दर्शन करने में कई-कई घंटे लग जाते हैं. यहां मान्यता है कि जो भी श्रद्धालु भगवान शिव से जो भी मांगता है , उसकी मनोकामना जरूर पूरी होती है.

सावन के महीने में मनकामेश्वर मंदिर में हजारों श्रद्धालु पूजा अर्चना करने आते हैं , ऐसे में इन भक्तों की सुरक्षा के लिए पुलिस बल भी लगाया जाता है.
प्रयागराज का मनकामेश्वर मंदिर एक अत्यधिक पूजनीय और प्राचीन हिंदू मंदिर है, जो भगवान शिव को समर्पित है.

मंदिर का इतिहास और पौराणिक महत्व

यह मंदिर यमुना नदी के किनारे स्थित है और अपनी विशिष्ट वास्तुकला और ऐतिहासिक महत्व के लिए प्रसिद्ध है. मनकामेश्वर मंदिर का उल्लेख स्कंद पुराण और प्रयाग महात्म्य में मिलता है, जो इसकी प्राचीनता और धार्मिक महत्व को दर्शाता है. पौराणिक कथा के अनुसार, भगवान राम ने माता सीता की इच्छा के अनुसार इस मंदिर की स्थापना की थी, जो भगवान शिव की आराधना करना चाहती थीं। इस मंदिर में स्थापित शिवलिंग को भगवान राम द्वारा स्थापित माना जाता है.

मंदिर में ऋण मुक्तेश्वर महादेव जिनकी पूजा अर्चना से भक्तों को मिलती है पापों और ऋणों से मुक्ति

शिवलिंग मंदिर में एक तीन-आधे फीट का काला पत्थर का शिवलिंग है, जो भगवान शिव की प्रतिमा है. मंदिर परिसर में नंदी और गणेश की मूर्तियाँ भी हैं.

ऋण मुकेश्वार शिवलिंग – मंदिर में एक अन्य महत्वपूर्ण शिवलिंग है, जिसे ऋण मुक्तेश्वर कहा जाता है, जो भक्तों के ऋण और पापों से मुक्ति दिलाने वाला माना जाता है. मंदिर में नियमित रूप से आरती, अभिषेक और अन्य अनुष्ठान होते हैं.

मनकामेश्वर मंदिर है एक महत्वपूर्ण धार्मिक और सांस्कृतिक केंद्र

मनकामेश्वर मंदिर प्रयागराज का एक महत्वपूर्ण धार्मिक और सांस्कृतिक केंद्र है, जो अपनी विशिष्ट वास्तुकला और ऐतिहासिक महत्व के लिए प्रसिद्ध है. यह मंदिर भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करने वाला माना जाता है और यहाँ का शांत और पवित्र वातावरण भक्तों को आकर्षित करता है.

-भारत एक्सप्रेस

सुशील कुमार तिवारी

Recent Posts

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

3 minutes ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

3 minutes ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

52 minutes ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

1 hour ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

1 hour ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

2 hours ago