देश

मुलायम की सेहत के लिए दुआएं, सपा के तीन पार्षद किडनी देने को तैयार

बरेली- उतर-प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के संरक्षक  मुलायम सिंह यादव मेदांता अस्पताल में भर्ती है. जहां उनकी हालात नाजुक बताई जा रही है. मुलायम सिंह के स्वास्थ्य को लेकर उनके परिवार और पार्टी को कार्यकर्ता काफी चिंतित नजर आ रहे है. उनके अच्छे हेल्थ  के लिए पूजा-पाठ और हवन-पूजन का आयोजन किया जा रहा है तो वहीं मस्जिदों में भी दुआएं की जा रहीं है. सपा मुखिया मुलायम सिंह के जल्द ठीक होकर घर वापस आने के लिए पार्टी के कार्यकर्ता हर कोशिश कर रहे हैं. यहां तक कि सपा पार्टी के पार्षदों ने अपने नेता मुलायम सिंह को किडनी दान देने की बात कही है.

मुलायम को किडनी दान करेंगे पार्षद

मुलायम सिंह पिछले लंबे समय खराब स्वास्थय के कारण गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं. पिछले दिनों उनकी तबीयत बहुत ज्यादा बिगड़ गई थी जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया था. उनके जल्द ठीक होने के लिए समाजवादी पार्टी के पार्षदों ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पत्र लिखकर मुलायम सिंह को किडनी दान को कहा है. इस बारे में सपा से बरेली के वार्ड संख्या 49 से पार्षद गौरव गौरव सक्सेना, वार्ड 52 से पार्षद शमीम अहमद, हजियापुर पार्षद रईस मियां अब्बासी ने  मेदांता हॉस्पिटल के निदेशक को भी  पत्र लिखा है

इस दौरान इन तीनों  पार्षदों ने कहा कि, वो सालों से समाजवादी पार्टी से जुड़े हैं. पार्टी की छांव में आगे बढ़े हैं. इसी बीच सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की बीमारी की खबर उन्हें पता लगी तो वह उन्हें किडनी देने को तैयार हैं.  उन्होंने बताया कि मेदांता के डॉक्टरों ने नेता जी की  किडनी खराब होने की बात कही है. ऐसे में हम उन्हें किडनी देने को तैयार हैं. पार्षदों ने कहा कि अपने नेता के लिए किडनी देना गर्व की बात है.

-आईएएनएस/ भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

खरगोन जेल से फरार POCSO का दोषी गिरफ्तार, 4 दिन से जंगलों में छिपकर पुलिस को दे रहा था चकमा

Khargone Jail Escape Accused Arrested: खरगोन जिला जेल से फरार हुए पॉक्सो एक्ट के सजायाफ्ता…

15 minutes ago

बीजेपी युवा मोर्चा की नई टीम घोषित, यूपी के निखिल मणि तिवारी बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

BJP Yuva Morcha: भारतीय जनता पार्टी ने युवा मोर्चा की नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा…

29 minutes ago

जन्मदिन विशेष; नवजोत सिंह सिद्धू- धैर्य और आक्रामकता का अनोखा संगम

नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने करियर की शुरुआत ‘स्ट्रोकलेस वंडर’ की छवि के साथ की…

46 minutes ago

दशहरे पर पीएम मोदी का संदेश; बोले- देश के सामने तीन बड़ी चुनौतियां, एकजुट होकर देना होगा जवाब

Dussehra 2026: दिल्ली के दशहरा समारोह में पीएम मोदी ने देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं…

1 hour ago

गोरखपुर से योगी आदित्यनाथ का विपक्ष पर निशाना, बोले- समाज को बांटने वालों में रावण जैसी सोच

UP News: गोरखपुर में विजयदशमी कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाज को बांटने…

2 hours ago