देश

वंदे भारत एक्सप्रेस हादसे का शिकार,ट्रैक पर आया जानवर,ट्रेन का अगला हिस्सा डैमेज

Vande Bharat Train Accident: वंदे भारत ट्रेन आज एक हादसे का शिकार हो गई.ये अलग बात है कि हादसे में ट्रेन को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ. ट्रैक पर आचानक एक मवेशी के टकराने के बाद ट्रेन का अगला हिस्सा डैमेज हो गया है. PM नरेंद्र मोदी ने अभी हाल ही में देश को तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात दी थी. यह सेमी-हाई स्पीड ट्रेन मुंबई से लेकर अहमदाबाद के रूट पर चल रही है. बताया जा रहा है कि स्वदेशी सेमी- हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत ट्रेन में पहले के मुकाबले कई सारे नए फीचर्स और सुविधाएं हैं.

ट्रेन का अगला हिस्सा डैमेज

वंदे भारत ट्रेन आज सुबह 11 बजे एक मवेशी से टकरा गई, जिसके बाद ट्रेन के आगे नोज़ का हिस्सा मामूली रूप से डैमेज हो गया है. हालांकि रेलवे ने बताया कि इस हादसे से सर्विस पर कोई खास असर नहीं पड़ा है. दुर्घटना के चलते ट्रेन को कुछ देर के लिए रोका गया था, लेकिन ट्रेन आगे रवाना कर दी गई है.

PM ने 30 सितंबर को दिखाई थी हरी झंडी

PM नरेंद्र मोदी ने 30 सितंबर को ही तीसरी वंदे भारत ट्रेन को लॉन्च किया था. इस नई वंदे भारत ट्रेन में लोगों को पहले के मुकाबले कई सारी नई सुविधाएं मिलती है. वंदे भारत एक्सप्रेस अपनी स्पीड, सेफ्टी और सर्विस के लिए जाना जाता है. वंदे भारत एक्सप्रेस 160 किमी प्रति घंटे की अधिकतम गति तक चल सकती है और इसमें शताब्दी ट्रेन जैसी ट्रैवल क्लास हैं, जो कि पैसेंजर्स को बेहतर सर्विस देती हैं.

–भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

1 hour ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

3 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

3 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

4 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

4 hours ago