दिल्ली-NCR के यात्रियों के लिए खुशखबरी
Namo Bharat Train: दिल्ली-एनसीआर के यात्रियों के लिए नमो भारत ट्रेन अब सिर्फ सफर का जरिया ही नहीं, बल्कि जिंदगी के खास पलों को यादगार बनाने का नया माध्यम भी साबित होने जा रही है. रीजनल रेल सेवा संचालित करने वाली एनसीआरटीसी (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम) ने एक अनोखी पहल की शुरुआत की है, जिसके तहत लोग अपने विशेष अवसरों- जैसे जन्मदिन, प्री-वेडिंग शूट, निजी समारोह या खुशी का कोई और यादगार पल सीधे नमो भारत ट्रेन के अंदर सेलिब्रेट कर सकेंगे.
इस पहल के अंतर्गत कोई भी व्यक्ति, इवेंट ऑर्गेनाइजर या फोटो/वीडियो प्रोडक्शन टीम नमो भारत के कोच की एडवांस बुकिंग कर सकती है. आयोजन ट्रेन के स्टेशन पर खड़े कोच में या परिचालन के दौरान ट्रैक पर चलती ट्रेन में दोनों तरीकों से संभव होगा.
निर्धारित शुल्क 5,000 प्रति घंटे से शुरू होता है. साथ ही, बुकिंग वाले समय के पहले और बाद में 30-30 मिनट का अतिरिक्त स्लॉट भी दिया जाएगा ताकि सजावट लगाने और हटाने में सुविधा मिल सके. समारोह सुबह 6 बजे से रात 11 बजे के बीच आयोजित किए जा सकते हैं और पूरी व्यवस्था इस तरह प्रबंधित की जाएगी कि सामान्य ट्रेन संचालन और यात्रियों को कोई असुविधा न हो. एनसीआरटीसी ने बताया कि-
‘नमो भारत के आकर्षक इंटीरियर, आधुनिक डिजाइन और 160 किलोमीटर/घंटा की उच्च गति इसे समारोहों के लिए खास और यादगार लोकेशन बनाते हैं. आनंद विहार, गाजियाबाद और मेरठ साउथ जैसे स्टेशनों पर इसकी पहुंच लोगों को अपने समारोह के लिए एक अनोखा और प्रीमियम वातावरण प्रदान करती है.’
इसके अतिरिक्त, दुहाई डिपो में स्थित मॉक-अप कोच भी शूट और आयोजनों के लिए उपलब्ध है. इन समारोहों के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आयोजन एनसीआरटीसी स्टाफ और सिक्योरिटी की निगरानी में होंगे. आयोजनकर्ताओं को सजावट की पूरी स्वतंत्रता होगी, जिसे ट्रेन अथॉरिटी के निर्धारित मानकों के अनुरूप रखा जाना अनिवार्य होगा.
एनसीआरटीसी ने पहले भी नमो भारत के स्टेशनों और ट्रेनों को फिल्म, डॉक्यूमेंट्री और टीवी विज्ञापनों की शूटिंग के लिए किराए पर उपलब्ध कराने संबंधी नीति लागू की है. हाल ही में आयोजित फिल्म प्रतियोगिता में देशभर के युवा फिल्म निर्माताओं ने नमो भारत की अवसंरचना पर आधारित शॉर्ट फिल्मों में प्रतिभा दिखाई थी.
ये भी पढ़ें: जानलेवा SIR! वोटर लिस्ट सर्वे में काम का बोझ, मध्य प्रदेश में दो BLO की मौत, एक लापता
एनसीआरटीसी का मानना है कि हर दिन नमो भारत से सफर करने वाले हजारों यात्रियों के पास अपनी-अपनी कहानियां होती हैं. मुलाकातों की, सपनों की और सफर के अनुभवों की. अब इस नई पहल के साथ लोग अपनी खुशियाँ नमो भारत के साथ जोड़कर इसकी कहानी का हिस्सा बन सकेंगे.
Delhi Air Pollution: दिल्ली में लगातार बिगड़ती वायु गुणवत्ता और बढ़ते प्रदूषण के खिलाफ NSUI…
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर दीपावली के तीन दिनों में यूपी-112 ने 2,05,738 जरूरतमंद…
Sam Pitroda on PM Modi: कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा को 'सैम…
जम्मू के गोल गुजराल स्थित रंजीतपुर गांव में गुरुवार सुबह एक किसान के खेत में…
Sam Pitroda Praises PM Modi: कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दयालु,…