एजुकेशन

Job Alert: ISRO में अप्रेंटिस का सुनहरा मौका, KVS–NVS भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी

नौकरी की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों के लिए आज हम कई बड़े अपडेट्स लेकर आए हैं. ISRO ने अलग-अलग ट्रेड्स में अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं, वहीं दूसरी ओर केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) और नवोदय विद्यालय संगठन (NVS) के 14,000 से अधिक पदों पर भी भर्ती परीक्षा का टियर 1 शेड्यूल जारी किया गया है.

इसके साथ ही RRB NTPC UG 2025 परीक्षा का रिजल्ट भी जारी हो चुका है. अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो ये अपडेट्स आपके लिए अहम साबित हो सकते हैं.

ISRO में अप्रेंटिस को मिलेगा इतना स्टाइपेंड

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने कुल 28 ट्रेड्स में अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की है. इसमें ग्रेजुएट, डिप्लोमा धारक और 10वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं. चुने गए लोगों को एक साल के लिए अप्रेंटिसशिप का अवसर मिलेगा. स्टाइपेंड की बात करें तो अभ्यर्थियों को इस साल पूरे साल के अप्रेंटिसशिप के लिए 1.20 लाख रुपये से अधिक का भुगतान किया जाएगा. विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में करियर बनाने वालों के लिए यह एक बहुत अच्छा अवसर है.

KVS–NVS टीचिंग व नॉन-टीचिंग भर्ती

सीबीएसई ने हाल ही में KVS और NVS में टीचिंग व नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था. 14 नवंबर को जारी अधिसूचना के साथ ही आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जिसका अंतिम दिन 4 दिसंबर रखा गया है. इसी बीच सीबीएसई ने 14,000 से अधिक पदों पर होने वाली टियर 1 परीक्षा का शेड्यूल भी जारी कर दिया है. इन पदों के लिए बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है, ऐसे में यह अपडेट सभी उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण है.

RRB NTPC UG 2025 रिजल्ट जारी

रेलवे भर्ती बोर्ड ने RRB NTPC (UG) 2025 की CBT–1 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है,जो सभी जोनों के लिए अलग-अलग उपलब्ध कराया गया है. जिन अभ्यर्थियों ने CBT–1 में क्वालीफाई किया है, वे अब CBT–2 परीक्षा में शामिल हो सकेंगे. आपको बता दें कि रेलवे की यह भर्ती लाखों उम्मीदवारों के लिए एक बड़ा अवसर मानी जाती है.

ये भी पढ़ें: CBSE Board Examination: जानिए आपकी परीक्षा के बाद कौन चैक करता है आपकी कॉपियां? टीचर्स को कितनी मिलती है फीस

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

आखिर क्या चल रहा है प्रेमानंद महाराज के आश्रम में? पहले आत्महत्या फिर गुमशुदा अब लापता

Premanand Maharaj Ashram Missing Girl: नोएडा की 35 वर्षीय MBA पास युवती विभा 15 अगस्त…

33 minutes ago

सीएम नायब सैनी समेत हरियाणा बीजेपी के 48 विधायक पीएम मोदी से मिलेंगे, जानिए क्या है एजेंडा?

PM Modi Haryana BJP Meeting: हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता…

1 hour ago

‘वैश्विक मंच पर गूंज रही भारत की संस्कृति!’ PM मोदी ने बताया गजेंद्र शेखावत के काम का सीक्रेट, तावड़े बोले- जय हो

Gajendra Singh Shekhawat: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के जन्मदिन पर भाजपा सांसद विनोद तावड़े…

1 hour ago

गोल्ड लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! धनतेरस से ठीक पहले सोने के भाव होंगे धड़ाम, जानें आज के ताजा दाम

रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में लगातार सुस्ती…

2 hours ago

UP के 70 हजार शिक्षकों की बल्ले-बल्ले: 10 साल का इंतजार खत्म, दिवाली से पहले मिलेगा प्रमोशन का तोहफा

Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…

2 hours ago