MP BLO Death: मध्य प्रदेश में वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के दौरान दो बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) की मौत हो गई है. ये दोनों टीचर-कम-BLO रायसेन और दमोह जिलों में तैनात थे. शुक्रवार देर रात उनकी मौत बीमारी की वजह से हुई बताई जा रही है लेकिन परिवार और दोस्तों का कहना है कि असली वजह काम का ज्यादा बोझ और टारगेट पूरा करने का दबाव था.
मृतकों की पहचान
मृतकों की पहचान रायसेन जिले के रमाकांत पांडे और दमोह जिले के सीताराम गोंड के रूप में हुई है. अधिकारियों ने बताया कि रायसेन जिले में एक और BLO, नारायण दास सोनी पिछले छह दिनों से लापता हैं. वह बिना किसी को बताए घर से निकले थे और अब तक उनका कोई पता नहीं चल पाया है. पुलिस और परिवार उनकी तलाश कर रहे हैं.
ऑफिसर का क्या कहना है?
विधानसभा क्षेत्र के सब-डिविजनल ऑफिसर और इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर चंद्रशेखर श्रीवास्तव ने बताया कि रमाकांत पांडे मंडीदीप में वोटर लिस्ट रिवीजन ड्राइव पर काम कर रहे थे. देर रात उनकी तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई. उन्होंने कहा कि मौत की असली वजह जानने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.
परिजनों का दावा
ये भी पढ़ें-“सीमांचल के साथ इंसाफ करें तो नीतीश सरकार को देंगे सहयोग”… ओवैसी ने नीतीश सरकार को दिया प्रस्ताव
इस बीच, मृतक पांडे की पत्नी रेखा और परिवार के अन्य सदस्यों ने दावा किया कि उन पर काम का बहुत ज्यादा दबाव था. उन्हें देर रात तक असाइनमेंट पूरा करना पड़ता था और लगातार फोन पर डेडलाइन पूरी करने के निर्देश मिलते थे. परिवार का कहना है कि यही दबाव उनकी तबीयत बिगड़ने और मौत की वजह बना.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

