प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से 16 साल के एक युवक के लापता होने का मामला सामने आया है. हाथरस के सादाबाद के गांव बरामनी निवासी अनुज चौधरी 3 जुलाई को घर से निकला था. उसने परिवार से कहा था कि वह संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने जा रहा है. इसके बाद अनुज वापस नहीं लौटा.
परिवार का कहना है कि करीब तीन महीने से उसकी कोई खबर नहीं है. पिता राजवीर चौधरी बेटे की तलाश में लगातार आश्रम के चक्कर लगा रहे हैं. शुक्रवार को जब उन्हें फिर अनुज से मिलने नहीं दिया गया, तो परिवार और ग्रामीणों ने आश्रम के बाहर धरना शुरू कर दिया.
परिजनों के मुताबिक अनुज ने 26 जून को संत प्रेमानंद महाराज से दीक्षा ली थी. इसके कुछ दिन बाद वह 3 जुलाई को घर से वृंदावन के लिए निकला. राजवीर चौधरी के मुताबिक, दो दिन बाद ही वह बेटे की तलाश में श्री राधा केली कुंज पहुंचे थे. उनका आरोप है कि वहां उन्हें अनुज से मिलने नहीं दिया गया.
राजवीर का कहना है कि इसके बाद से वह लगातार आश्रम के आसपास बेटे की तलाश कर रहे हैं. लेकिन उन्हें अनुज के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई.
इस लड़के का नाम अनुज कुमार है तीन महीने पहले ये केली कुंज में प्रेमानंद महाराज का शिष्य बनने आया था! अब इसके पिता आरोप लगा रहे हैं कि उनको मिलने नहीं दिया जा रहा है!
लगता है पूरा वृंदावन प्रेमानंद महाराज के विरोध में उतर आया है! शिष्य की मौत के बाद तमाम सवाल खड़े हो रहे हैं ऐसे… pic.twitter.com/oXdnfi8mFj
— ShivRaj Yaduvanshi (@shivaxind) October 2, 2026
शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे राजवीर चौधरी फिर आश्रम पहुंचे. उन्होंने अपने बेटे से मिलने की मांग की. लेकिन परिवार के मुताबिक, इस बार भी उन्हें अनुज से नहीं मिलवाया गया. इसके बाद राजवीर ने गांव के लोगों को बुलाया. ग्रामीणों के साथ मिलकर आश्रम के बाहर धरना शुरू कर दिया गया.
अनुज की बहन शीतल भी धरने में शामिल हैं. उन्होंने कहा कि अनुज चार बहनों का इकलौता भाई है. परिवार का आरोप है कि दीक्षा लेने के बाद अब उन्हें उससे मिलने तक नहीं दिया जा रहा.
परिवार ने आश्रम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि उन्हें अनुज के बारे में साफ जानकारी नहीं दी जा रही है. कुछ दिनों पहले आश्रम के एक दूसरे शिष्य साधक रसिक दुलारी शरण की मौत के बाद परिजन बहुत चिंतित हैं.
शुक्रवार को नजफगढ़ की रहने वाली अनिता चौधरी भी अपने 10 साल के बेटे वंश की तलाश में श्री राधा केली कुंज पहुंचीं. अनिता का कहना है कि वो अगस्त में अपने बेटे के साथ आश्रम के पास रवि के ढाबे में खाना बनाने के लिए आई थीं. कुछ दिन बाद वह दो दिन के लिए घर गईं. लौटकर आईं तो उनका बेटा गायब था.
ये भी पढ़ें- ‘NATO न करे घेरने की भूल, वरना…’, कलिनिनग्राद को लेकर भड़के पुतिन, दे दी परमाणु बम हमले की चेतावनी
अनिता को शक है कि उनका बेटा केलिकुंज में हो सकता है. उनका आरोप है कि उन्हें CCTV फुटेज भी नहीं दिखाए जा रहे हैं.
-भारत एक्सप्रेस
India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील…
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी दो साल का समय बाकी है, लेकिन बीजेपी और…
Sherlyn Chopra CJP Protest: एक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा ने मुंबई में आयोजित कॉकरोच जनता…
Vladimir Putin Nuclear Warning: यूक्रेन जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक…
अयोध्या राम मंदिर में 4 करोड़ रुपये का चेक बाउंस होने के बाद ट्रस्ट ने…
Captain Smit Machchhar: फ्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 में जो हुआ, उसने कई लोगों को 1986…