Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से 16 साल के एक युवक के लापता होने का मामला सामने आया है. हाथरस के सादाबाद के गांव बरामनी निवासी अनुज चौधरी 3 जुलाई को घर से निकला था. उसने परिवार से कहा था कि वह संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने जा रहा है.

premanand-maharaj-ashram-anuj-chaudhary-missing-family-protest-vrindavan

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से 16 साल के एक युवक के लापता होने का मामला सामने आया है. हाथरस के सादाबाद के गांव बरामनी निवासी अनुज चौधरी 3 जुलाई को घर से निकला था. उसने परिवार से कहा था कि वह संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने जा रहा है. इसके बाद अनुज वापस नहीं लौटा.

परिवार का कहना है कि करीब तीन महीने से उसकी कोई खबर नहीं है. पिता राजवीर चौधरी बेटे की तलाश में लगातार आश्रम के चक्कर लगा रहे हैं. शुक्रवार को जब उन्हें फिर अनुज से मिलने नहीं दिया गया, तो परिवार और ग्रामीणों ने आश्रम के बाहर धरना शुरू कर दिया.

26 जून को ली थी दीक्षा

परिजनों के मुताबिक अनुज ने 26 जून को संत प्रेमानंद महाराज से दीक्षा ली थी. इसके कुछ दिन बाद वह 3 जुलाई को घर से वृंदावन के लिए निकला. राजवीर चौधरी के मुताबिक, दो दिन बाद ही वह बेटे की तलाश में श्री राधा केली कुंज पहुंचे थे. उनका आरोप है कि वहां उन्हें अनुज से मिलने नहीं दिया गया.

राजवीर का कहना है कि इसके बाद से वह लगातार आश्रम के आसपास बेटे की तलाश कर रहे हैं. लेकिन उन्हें अनुज के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई.

धरने पर बैठा परिवार

शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे राजवीर चौधरी फिर आश्रम पहुंचे. उन्होंने अपने बेटे से मिलने की मांग की. लेकिन परिवार के मुताबिक, इस बार भी उन्हें अनुज से नहीं मिलवाया गया. इसके बाद राजवीर ने गांव के लोगों को बुलाया. ग्रामीणों के साथ मिलकर आश्रम के बाहर धरना शुरू कर दिया गया.

अनुज की बहन शीतल भी धरने में शामिल हैं. उन्होंने कहा कि अनुज चार बहनों का इकलौता भाई है. परिवार का आरोप है कि दीक्षा लेने के बाद अब उन्हें उससे मिलने तक नहीं दिया जा रहा.

आश्रम को लेकर पहले भी उठा था सवाल

परिवार ने आश्रम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि उन्हें अनुज के बारे में साफ जानकारी नहीं दी जा रही है. कुछ दिनों पहले आश्रम के एक दूसरे शिष्य साधक रसिक दुलारी शरण की मौत के बाद परिजन बहुत चिंतित हैं.

एक और महिला बेटे की तलाश में पहुंची

शुक्रवार को नजफगढ़ की रहने वाली अनिता चौधरी भी अपने 10 साल के बेटे वंश की तलाश में श्री राधा केली कुंज पहुंचीं. अनिता का कहना है कि वो अगस्त में अपने बेटे के साथ आश्रम के पास रवि के ढाबे में खाना बनाने के लिए आई थीं. कुछ दिन बाद वह दो दिन के लिए घर गईं. लौटकर आईं तो उनका बेटा गायब था.

ये भी पढ़ें- ‘NATO न करे घेरने की भूल, वरना…’, कलिनिनग्राद को लेकर भड़के पुतिन, दे दी परमाणु बम हमले की चेतावनी

अनिता को शक है कि उनका बेटा केलिकुंज में हो सकता है. उनका आरोप है कि उन्हें CCTV फुटेज भी नहीं दिखाए जा रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital