देश

Umesh Pal Murder Case: अतीक के वकील खान सौलत हनीफ को रिमांड पर लेने की तैयारी, उमेश पाल हत्याकांड में पुलिस करेगी पूछताछ

Umesh Pal Murder Case: उमेश पाल हत्याकांड मामले में बड़ी खबर सामने आ रही है. इस केस में पूछताछ के लिए पुलिस अब मारे गए माफिया अतीक अहमद के वकील खान सौलत हनीफ को रिमांड पर लेने की योजना बना रही है. पुलिस इस मामले में कस्टडी रिमांड की अर्जी देने की तैयारी भी कर रही है. जानकारी सामने आ रही है कि पुलिस सीजेएम न्यायालय में अर्जी दाखिल करेगी. इसके बाद हत्या के मामले में उससे पूछताछ करेगी.

बता दें कि अतीक अहमद के वकील खान सौलत हनीफ पर उमेश पाल हत्याकांड की साजिश में शामिल होने का आरोप लगा है. नैनी जेल में बंद हनीफ पर ये भी आरोप है कि उमेश पाल जब कचहरी से निकले थे तब उसने ही शूटरों को लोकेशन दी थी. मालूम हो कि बीते शनिवार को भी धूमनगंज पुलिस नैनी जेल जाकर हनीफ से हत्याकांड के मामले में पूछताछ कर चुकी है और इस मामले में उसका बयान भी दर्ज कर चुकी है.

उमेश पाल अपहरण केस में अतीक के साथ ही हनीफ को भी उम्रकैद की सजा कोर्ट सुना चुकी है. अब हत्याकांड में आरोपी बनाए जाने के बाद उससे नए सिरे से पूछताछ की जाएगी. इसी के साथ उससे अतीक की फरार पत्नी शाइस्ता, गुड्डू मुस्लिम, जैनब और अतीक की बहन आयशा नूरी के बारे में भी पूछताछ की जाएगी. जानकारी सामने आ रही है कि अतीक की काली सम्पत्ति का ब्योरा भी हनीफ के पास ही है. इसलिए अब उसको रिमांड पर लेने की तैयारी की जा रही है, ताकि उससे अतीक से जुड़े तमाम सवालों के जवाब तलाशे जा सकें.

ये भी पढ़ें- Prayagraj: जेल में बंद अतीक के बेटे अली से अब कोई नहीं मिल पाएगा, इस वजह से लगाई गई मिलने पर पाबंदी

हनीफ के घर से बरामद हुए हैं अतीक के काले कारनामों के कागजात

बता दें कि हाल ही में पुलिस ने हनीफ के घर पर छापामारी की थी, जिसमें अतीक की करोड़ों की कीमत की बेनामी सम्पत्ति से सम्बंधित पेपर बरामद हुए थे. वहीं 50 हजार की इनामी शाइस्ता हत्याकांड के दो महीने बाद भी पुलिस के हाथ नहीं लग सकी है. पुलिस ने उसकी तलाश में शनिवार को भी प्रयागराज के कछार सहित तमाम इलाकों में छापेमारी की थी. आरोप है कि उमेश पाल की हत्या 24 फरवरी को अतीक के बेटे व गुर्गों ने की थी. हालांकि इस मामले में अतीक के बेटे असद और गुलाम को एनकाउंटर में पुलिस ढेर कर चुकी है.

पासी मुंडी से मिली थी शाइस्ता

जानकारी सामने आ रही है कि हत्याकांड से कुछ दिन पहले शाइस्ता प्रयागराज के धूमनगंज गई थी और वहां मुंडी पासी से भी मिली थी. इस जानकारी के सामने आने के बाद पुलिस अब मुंडी पासी को ढूंढ रही है. ताकि उससे शाइस्ता की लोकेशन मालूम की जा सके. बता दें कि मुंडी पासी जमानत पर रिहा चल रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

3 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

4 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

4 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

4 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

5 hours ago