बिजनेस

First Republic Bank को खरीदेगा JPMorgan, पढ़ें पूरी खबर

JPMorgan to buy First Republic Bank : अमेरिका के फर्स्ट रिपब्लिक बैंक (First Republic Bank ) को खरीदने के लिए बैंकिंग सेक्टर के दिग्गज जेपी मॉर्गन चेस (JPMorgan Chase) ने बोली लगा दी है. रेगुलेटर्स के द्वारा जब्त किये जाने के बाद रविवार को जेपी मॉर्गन ने फेडरल डिपॉजिट इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ( FDIC ) को बोलियां जमा कीं, जो फर्स्ट रिपब्लिक को सीज कर बेचने की तैयारी कर रहा था . अब ये तय हो गया है कि इस बैंक को जेपी मॉर्गन ही खरीदेगा.

शेयरों में दर्ज की गई गिरावट –

द न्यू यॉर्क टाइम्स के मुताबिक 24 अप्रैल से बैंक के शेयरों में 75 प्रतिशत की गिरावट आ चुकी है.  बैंक ने खुलासा किया था कि कस्टमर्स आधी से ज्यादा जमाराशि निकाल चुके हैं. इस खबर के आने के बाद से ही शेयर प्राइस गिरने लगे और अब तक बैंक के शेयर प्राइस में 97 फीसदी की गिरावट आ चुकी है.

ये भी पढ़ें- अब कर्मचारियों के लिए बनेगी सोशल मीडिया गाइडलाइन, IRDA ने दिया इंश्योरेंस कंपनियों को निर्देश

कैलिफोर्निया डिपार्टमेंट ऑफ फाइनेंशियल प्रोटेक्शन एंड इनोवेशन ने अपने बयान में जेपी मॉर्गन द्वारा फर्स्ट रिपब्लिक बैंक के सभी डिपॉजिट, जिसमें सभी अनइंश्योर्ड डिपॉजिट और काफी हद तक सभी एसेट्स शामिल हैं, को टेकओवर करने की बात कही है. इस ट्रांजैक्शन के बाद जे पी मॉर्गन को बैंकिंग सेक्टर में देश के सबसे बड़े बैंक  रूप में स्थापित करेगा. यूएस रेगुलेटरी प्रतिबंधों के कारण, जेपी मॉर्गन अपने आकार और यूएस डिपॉजिट बेस का मौजूदा हिस्सा को और अधिक बढ़ा नहीं सकता है.

ये भी पढ़ें- Reliance का कैंपा प्लान, मुथैया मुरलीधरन के साथ कारोबार के लिए मिलाया हाथ

अनियमित तरीके से कामकाज करने और अन्य कारणों से अमेरिकी बैंकों लगातार एक के बाद एक धड़ाधड़ डूब रहे हैं. अमेरिका के सिलिकॉन वैली बैंक और सिग्नेचर बैंक के बाद शनिवार को फर्स्ट रिपब्लिक बैंक (First Republic Bank Crisis) के डूबने की खबर आई. बैंक के कोलेप्स होने की खबरों के बीच बैंक के शेयर 43 फीसदी तक नीचे लुढ़क गए.

प्रगति वाजपेयी

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

4 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

4 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

5 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

5 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

5 hours ago